सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 123 अंक की बढ़त

मुंबई : सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 123 अंक चढ़ गया. इससे पहले लगातार तीन सत्र के कारोबार में इसमें गिरावट देखी गयी. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 123.37 अंक यानी 0.36% चढ़ कर 33,916.75 अंक पर खुला है. इससे पिछले तीन सत्र के […]

मुंबई : सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 123 अंक चढ़ गया. इससे पहले लगातार तीन सत्र के कारोबार में इसमें गिरावट देखी गयी.

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 123.37 अंक यानी 0.36% चढ़ कर 33,916.75 अंक पर खुला है. इससे पिछले तीन सत्र के कारोबार में यह 263.45 अंक गिरा था.

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.90 अंक यानी 0.25% सुधरकर 10,470.10 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी निवेश और एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेत से घरेलू बाजार की धारणा पर भी असर हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >