Facebook करेगा गोल्डन ग्लोब्स की लाइव स्ट्रीमिंग

लॉस एंजिलिस : फेसबुक ने ट्विटर को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष के गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड के रेड कारपेट समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग के विशेषाधिकार हासिल कर लिये हैं. गौरतलब है कि पिछले वर्ष समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को मिले थे. वेराइटी पत्रिका के अनुसार, सात जनवरी को होने वाले […]

लॉस एंजिलिस : फेसबुक ने ट्विटर को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष के गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड के रेड कारपेट समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग के विशेषाधिकार हासिल कर लिये हैं.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को मिले थे.

वेराइटी पत्रिका के अनुसार, सात जनवरी को होने वाले इस समारोह के लिए फेसबुक ने इसके निर्माताओं हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन और डिक क्लार्क प्रोड्स से लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार हासिल किये हैं.

दो घंटे लंबे इस शो को गोल्डन ग्लोब्स के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >