शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड - बीएसई 34000, तो एनएसई 10500 के पार

क्रिसमस की छुट्टियों के बाद मंगलवार को शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया. बीएसई सेंसेक्स ने 33,978 अंक पर खुलने के तुरंत बाद 34,000 के नये स्तर को छू लिया, जबकि एनएसई ने पहली बार 10,500 के पार खुल कर रिकॉर्ड बना दिया. एनएसई ने 10515.1 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, जबकि […]

क्रिसमस की छुट्टियों के बाद मंगलवार को शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया. बीएसई सेंसेक्स ने 33,978 अंक पर खुलने के तुरंत बाद 34,000 के नये स्तर को छू लिया, जबकि एनएसई ने पहली बार 10,500 के पार खुल कर रिकॉर्ड बना दिया.

एनएसई ने 10515.1 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, जबकि सेंसेक्स 34005.4 तक पहुंचने में कामयाब रहा.

बाजार की तेजी में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. मेटल, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं, पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में दबाव दिख रहा है.

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में गेल, बीएचईएल, टाटा पावर, ओएनजीसी, वेदांता, जी एंटरटेनमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स और डॉ रेड्डीज 1.5-0.7 फीसदी तक बढ़े हैं.

हालांकि दिग्गज शेयरों में इंफोसिस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ल्युपिन, विप्रो और एचडीएफसी बैंक 1.5-0.25 फीसदी तक गिरे हैं.

मिडकैप शेयरों में कमिंस, रिलायंस कैपिटल, 3एम इंडिया, जिलेट इंडिया और अदानी पावर 2.7-1.5 फीसदी तक चढ़े हैं. हालांकि मिडकैप शेयरों में आदित्य बिड़ला फैशन, इमामी, क्रिसिल, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया 1.5-0.5 फीसदी तक लुढ़के हैं.

स्मॉलकैप शेयरों में किर्लोस्कर ऑयल, 63 मूंस टेक, मोरपीन लैब, वेलस्पन कॉर्प और सुप्रीम इंफ्रा 11.6-5 फीसदी तक उछले हैं. हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में अडानी ट्रांसमिशन, टीवी टुडे, सिंडिकेट बैंक, एमबीएल इंफ्रा और एलेंबिक 3.1-2.5 फीसदी तक टूटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >