मुनाफावसूली के कारण शुरुआती कारोबार में गिरा सेंसेक्स

मुंबई : मुनाफावसूली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 85 अंक गिर गया. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), पावर, धातु, तेल एवं गैस, एफएमसीजी (रोजर्मा की उपभोग वाली वस्तुएं) और बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी गई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 85.12 अंक यानी 0.25 […]

मुंबई : मुनाफावसूली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 85 अंक गिर गया. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), पावर, धातु, तेल एवं गैस, एफएमसीजी (रोजर्मा की उपभोग वाली वस्तुएं) और बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी गई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 85.12 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 33,639.32 अंक पर आ गया.

पिछले आठ कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 964 अंक की तेजी देखने को मिली थी. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकाकं भी आज शुरआती दौर में 17.30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 10,382.25 अंक रहा. शेयर ब्रोकरों के अनुसार, हालिया बढत के बाद मुनाफावसूली और विदेशी मुद्रा की निकासी के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी लिमिटेड, एलएंडटी, डॉ रेडीज, रिलायंस इंडस्टरीज, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एसबीआई और कोल इंडिया के शेयरों में 1.67 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई. एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.65 प्रतिशत नीचे रहा. जापान का निक्केई सूचकांक भी शुरआती कारोबार में 0.17 प्रतिशत गिर गया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.49 प्रतिशत नीचे रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >