वोडाफोन का ऑफर सुनकर हो जायेंगे हैरान, मात्र 38 रुपये में कॉलिंग और डेटा

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने आज अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन छोटा चैम्पियन ऑफर पेश किया. इस ऑफर में ग्राहकों को वाइस कॉलिंग और डेटा दोनों की सुविधा मिलेगी. इसकी कीमत 38 रुपये है.कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक वोडाफोन छोटा चैम्पियन ऑफर के तहत ग्राहकों को बात करने के लिए […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने आज अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन छोटा चैम्पियन ऑफर पेश किया. इस ऑफर में ग्राहकों को वाइस कॉलिंग और डेटा दोनों की सुविधा मिलेगी. इसकी कीमत 38 रुपये है.कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक वोडाफोन छोटा चैम्पियन ऑफर के तहत ग्राहकों को बात करने के लिए 100 लोकल और एसटीडी मिनट और 28 दिनों के लिए 100 एमबी 3जी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा. इस मौके पर वोडाफोन इंडिया के कंज्यूमर बिजनेस के एसोसिएट निदेशक अवनीश खोसला ने विज्ञप्ति में कहा, वोडाफोन हमेशा से अपने उपभोक्ताओं को पैसा वसूल सेवाएं देता रहा है.

वोडाफोन छोटा चैम्पियन इसी दिशा में एक प्रयास है. मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ, बिहार एवं झारखण्ड तथा आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में वोडाफोन के उपभोक्ता मात्र 38 रुपये में 28 दिनों के लिए 100 लोकल एसटीडी कॉलिंग मिनट और 200 एमबी 2जी डेटा का लाभ उठा सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >