सेंसेक्स 156 अंक चढकर खुला, निगाहें इंफोसिस के तिमाही नतीजे पर

मुंबई : एशियाई बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 156 अंक चढकर खुला. इसके पीछे अहम कारण कुछ ब्लूचिप कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले निवेशकों द्वारा बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना रहे. घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से लगातार खरीद के चलते कारोबारी धारणा मजबूत […]

मुंबई : एशियाई बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 156 अंक चढकर खुला. इसके पीछे अहम कारण कुछ ब्लूचिप कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले निवेशकों द्वारा बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना रहे. घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से लगातार खरीद के चलते कारोबारी धारणा मजबूत हुई है. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 156.24 अंक यानी 0.48 चढ़कर 32,662.96 अंक पर खुला है. पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 116.76 अंक की तेजी देखी गई.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 34.25 अंक यानी 0.33ञ् सुधरकर 10,219.10 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार, इंफोसिस और अन्य कुछ ब्लूचिप कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले निवेशकों के लिवाली बढाने और एशियाई बाजारों में खरीदारी का रख रहने का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >