शुक्रवार से पहले निबटा लें काम, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार से सोमवार तक बैंकों में नहीं होंगे कोई भी काम अगर आपको बैंक में लेनदेन करना है तो शुक्रवार से पहले हर हाल में निबटा लें, नहीं तो करनी पड़ सकती है परेशानी का सामना. बिहार में शुक्रवार से लेकर सोमवार तक बैंकों में किसी तरह का कोई कार्य नहीं होगा. शुक्रवार 29 सितंबर […]

शुक्रवार से सोमवार तक बैंकों में नहीं होंगे कोई भी काम
अगर आपको बैंक में लेनदेन करना है तो शुक्रवार से पहले हर हाल में निबटा लें, नहीं तो करनी पड़ सकती है परेशानी का सामना. बिहार में शुक्रवार से लेकर सोमवार तक बैंकों में किसी तरह का कोई कार्य नहीं होगा. शुक्रवार 29 सितंबर को महानवमी है, जिसके कारण ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे.
शनिवार 30 सितंबर को विजयादशमी के कारण सरकारी अवकाश रहेगी. 1 अक्तूबर को रविवार है और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में छूटी रहेगी. इन छुट्टियों के कारण बैंकों में किसी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा. इसका असर ऑनलाइन बैंकिंग पर भी सीधा पड़ेगा. माह की शुरुआत में एटीएम में भी कैश सप्लाई पर असर पड़ेगा, क्योंकि बैंकों के करेंसी चेस्ट भी बंद रहेंगे. अवकाश के बाद बैंक मंगलवार को खुलेगा.
वैसे बैंकों का दावा है कि गुरुवार देर शाम तक सभी एटीएम को फुल कर दिया जायेगा, लेकिन लगातार चार दिन बैंक बंद होने के कारण एटीएम से अधिक निकासी होगी. इसका असर आमलोगों पर पड़ेगा.
इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक एटीएम परिचालन राकेश कुमार ने बताया कि बैंक ने ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए विशेष टीम तैयार किया गया है, जो अवकाश के दौरान भी एटीएम को करेंसी डालने का प्रबंध करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >