मुनाफावसूली से सेंसेक्स स्थिर, निफ्टी में मामूली बढ़त

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 31,662.74 अंक पर स्थिर बंद हुआ. उत्तर कोरिया को लेकर चिंता गहराने के बीच प्रत्येक बढ़त के मौके पर निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स अपने पिछले स्तर पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों के मजबूत संकेतों से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला […]

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 31,662.74 अंक पर स्थिर बंद हुआ. उत्तर कोरिया को लेकर चिंता गहराने के बीच प्रत्येक बढ़त के मौके पर निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स अपने पिछले स्तर पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों के मजबूत संकेतों से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31,738.74 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 31,814.96 अंक तक गया. बाद में निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स 31,620.44 अंक तक नीचे आया.

अंत में सेंसेक्स 0.77 अंक की मामूली बढत के साथ 31,662.74 अंक पर बंद हुआ. बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 147.86 अंक टूटा था. ब्रोकरों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार नुकसान से बच सका. रुपये ने भी बाजार को राहत दी. गुरुवार के कारोबार के दौरान रुपये 12 पैसे की बढ़त के साथ 63.98 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >