जब मुकेश अंबानी की आंखों से छलके आंसू, मां कोकिला बेन भी खुद को रोक नहीं सकीं

मुंबई : भारत के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को वार्षिक बैठक एजीएम को संबोधित किया. इस दौरान वे भावुक नजर आये. जब उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह कहा कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का कारोबार तीन लाख तीस हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा हो गया है तो उस वक्त उनकी आंखों से […]

मुंबई : भारत के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को वार्षिक बैठक एजीएम को संबोधित किया. इस दौरान वे भावुक नजर आये. जब उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह कहा कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का कारोबार तीन लाख तीस हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा हो गया है तो उस वक्त उनकी आंखों से आंसू छलक आये. यह आंसू खुशी के थे और कंपनी की तरक्‍की से वे काफी खुश थे.

सिर्फ यही नहीं उनकी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज कंपनी की कामयाबी की कहानी कहने के दौरान मां कोकिला बेन भावुक होकर रोने लगीं और आंसू रुमाल से पोछती नजर आयीं.

मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि मोबाइल डाटा उपभोग के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन बन चुका है. इस मामले में भारत ने चीन और अमेरिका को पछाड़ दिया है.

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो टीवी देखने के लिए हर महीने 309 रुपये का चार्ज देना होगा. जियो फोन पर दो दिनों का प्लान 24 रुपये का होगा और हफ्ते भर का प्लान 54 रुपये का होगा. उन्होंने कहा कि जियो फोन में टीवी केवल की भी सुविधा होगी. इस फोन को किसी भी टीवी से कनेक्ट कर टीवी देख सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >