वैश्विक संकेतों से बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 31165 के आसपास

मुंबर्इः वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सुस्ती का रुख बना हुआ है. गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8 अंक यानि 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 31165 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई […]

मुंबर्इः वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सुस्ती का रुख बना हुआ है. गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8 अंक यानि 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 31165 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 20 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 9600 के आसपास कारोबार कर रहा है. बाजार में बैंकिंग, आईटी और मेटल शेयरों पर खासा दबाव देखने को मिल रहा है. बैंकिंग शेयरों में दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 23400 के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी के आईटी सूचकांक में 0.72 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.59 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है.

हालांकि, कारोबार के इस दौरान रियल्टी, फार्मा, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है. निफ्टी के रियल्टी सूचकांक में 1.23 फीसदी, फार्मा सूचकांक में 0.44 फीसदी, ऑटो सूचकांक में 0.06 फीसदी और एफएमसीजी सूचकांक में 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. कारोबार में मिडकैप शेयरों में कमजोरी बनी हुई है. हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ करोबार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >