1 जुलाई से लागू हुए 8 बड़े बदलाव, LPG सस्ता, पासपोर्ट महंगा, डीजल लिमिट खत्म, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Rules Change : 1 जुलाई 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. कॉमर्शियल LPG सस्ता हुआ, पासपोर्ट महंगा, डीजल लिमिट खत्म, आधार अपडेट मुफ्त और ट्रेन जुर्माने समेत सभी बड़े अपडेट यहां पढ़ें.

Rules Change : 1 जुलाई 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती, पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी, डीजल खरीद पर लगी सीमा हटना, आधार अपडेट मुफ्त होना, ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर ज्यादा जुर्माना और नई कारों की कीमत बढ़ना शामिल है. इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और यात्रियों की जेब पर पड़ेगा

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में औसतन ₹180 तक की कटौती की है.

प्रमुख शहरों में नई कीमत

शहरनई कीमतपुरानी कीमतकमी
दिल्ली₹2,930.00₹3,113.50₹183.50
मुंबई₹2,885.50₹3,067.50₹182.00
कोलकाता₹3,081.50₹3,255.50₹174.00
चेन्नई₹3,106.00₹3,283.00₹177.00

घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इसका असर

होटल और रेस्टोरेंट का खर्च घट सकता है.
कैटरिंग सेवाएं सस्ती हो सकती हैं.
बाहर खाने-पीने की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है.

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल सस्ता किया

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है.

इसका असर

  • ट्रांसपोर्ट लागत कम हो सकती है.
  • फल, सब्जी और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर राहत मिल सकती है.
  • निजी वाहन चलाने वालों को भी फायदा होगा.

डीजल खरीद पर लगी 200 लीटर की सीमा खत्म

सरकार ने पेट्रोल पंपों पर एक वाहन को प्रतिदिन केवल 200 लीटर डीजल देने की सीमा समाप्त कर दी है. साथ ही फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों अन्य कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है.

इसका असर

  • बड़े कंज्यूमर अब सामान्य तरीके से ईंधन खरीद सकेंगे.
  • ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत मिलेगी.
  • सप्लाई चेन पहले की तरह सामान्य होगी.

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

14 साल बाद केंद्र सरकार ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है.

पासपोर्टपुरानी फीसनई फीस
36 पेज (सामान्य)₹1,500₹2,500
36 पेज (तत्काल)₹3,500₹5,000
60 पेज (सामान्य)₹2,000₹3,500
60 पेज (तत्काल)₹4,000₹6,000

इसका असर

  • नया पासपोर्ट बनवाना महंगा होगा.
  • पासपोर्ट री-इश्यू कराने वालों को भी ज्यादा शुल्क देना होगा.

बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर अब ज्यादा जुर्माना

रेलवे ने बिना टिकट सफर करने वालों पर सख्ती बढ़ाते हुए जुर्माने की राशि को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है. अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के किराए के साथ-साथ कम से कम ₹500 का भारी जुर्माना चुकाना होगा. यही नहीं, मामला बढ़ने पर कोर्ट द्वारा 6 महीने तक की जेल या ₹1,000 का जुर्माना भी हो सकता है.

इसका असर

बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब दोगुनी मार पड़ेगी. उदाहरण के लिए, यदि चेकिंग पॉइंट तक का वास्तविक किराया ₹250 है.

पहले (पुराने नियम से): किराया ₹150 + जुर्माना ₹250 = कुल ₹400 देने होते थे.
अब (नए नियम से): किराया ₹150 + जुर्माना ₹500 = कुल ₹650 देने होंगे.

आधार में ईमेल अपडेट अब मुफ्त

UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल अपडेट कराने पर लगने वाला ₹75 शुल्क हटा दिया है. यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी.

इसका असर

  • करोड़ों आधार धारकों को राहत.
  • बिना अतिरिक्त शुल्क ईमेल अपडेट कराया जा सकेगा.

ATF हुआ सस्ता

सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की है. नई कीमत लगभग ₹110 प्रति लीटर हो गई है.

इसका असर

  • एयरलाइंस की लागत कम हो सकती है.
  • भविष्य में हवाई टिकट सस्ते होने की संभावना बन सकती है.

नई कार खरीदना हुआ महंगा

कई वाहन कंपनियों ने 1 जुलाई से कीमतें बढ़ा दी हैं.

  • Kia ने कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी की.
  • Tata Motors ने 1.5% तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया.

इसका असर

  • नई कार खरीदने वालों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी.
  • पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों पर भी असर पड़ेगा.

Also Read : 19 किलो LPG सिलेंडर हुआ ₹183.50 सस्ता, जानिए आपके शहर का क्या है नया रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >