तन्मय भट्ट ने वरुण धवन की फिल्मों पर कसा तंज, ‘धुरंधर’ से तुलना कर कह दी ये बात

Varun Dhawan: कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में वरुण धवन नजर आए. इस बीच तन्मय ने उनकी फिल्मों और बॉक्स ऑफिस को लेकर मजेदार अंदाज में बात की. वहीं वरुण ने भी मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच वह कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे, जहां उनके साथ कई दिलचस्प और मजेदार बातें हुईं. वीडियो में रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान बॉक्स ऑफिस और फिल्मों को लेकर चर्चा हुई, जिसने दर्शकों का खास ध्यान खींच लिया.

तन्मय भट्ट ने किया मजेदार कमेंट

वीडियो के दौरान तन्मय भट्ट ने वरुण धवन की फिल्म के प्रमोशन को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में एक मजेदार कमेंट किया. उन्होंने रणवीर सिंह की सुपरहिट ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘आप जिस तरह से अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को प्रमोट कर रहे हैं, वह काबिले-तारीफ है, क्योंकि इतनी मेहनत करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, ताकि ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस का सिर्फ 1 प्रतिशत भी मिल सके”.

यहां देखें वीडियो

वरुण धवन के जवाब ने जीता दिल

तन्मय की बात सुनकर वरुण धवन भी मुस्कुराए और बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है ‘धुरंधर’ के बाद हम सब पर एक प्रेशर आ गया है कि भाई हमें भी कुछ न कुछ करना पड़ेगा.”

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका दूसरा भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मार्च 2026 में सिनेमाघरों में आया. दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह नजर आए थे.

है जवानी तो इश्क होना के बारे में

वरुण धवन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए हैं. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है. फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, मौनी रॉय और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. वहीं वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: चौथे हफ्ते में भी कायम है करुप्पु का जलवा, 24वें दिन छापे इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >