सिवान में युवक ने बाइक से पेड़ में मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही मौत

Siwan Road Accident: सिवान के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली बाजार मार्ग से गुजर रहे बाइक पर दो सवार युवक पेड़ में भीषण टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बीती देर संध्या गुरुवार को राजेश यादव के पुत्र अंकित कुमार यादव 16 वर्षीय गोपालपुर निवासी की मौत हो गई हैं.

Siwan Road Accident: (धनेश सिंह राठौर) सिवान के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली बाजार मार्ग से गुजर रहे बाइक पर दो सवार युवक पेड़ में भीषण टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बीती देर संध्या गुरुवार को राजेश यादव के पुत्र अंकित कुमार यादव 16 वर्षीय गोपालपुर निवासी की मौत हो गई.

वही दूसरा बाइक पर सवार युवक गोपालपुर गांव निवासी विद्या लाल यादव के पुत्र सुधांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसे आननफानन में सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बीती रात गुरुवार को गोरिया कोठी पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले देर रात कर दिया मृतक अंकित कुमार यादव का दाह संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया.

मृतक अंकित कुमार यादव काफी ही मिलनसार और मृदु भाषी स्वभाव का था उसके खोने का मलाल लोगों को नहीं जा रहा था वहीं मृतक अंकित की माता सुशीला देवी पिता राजेश यादव का रो रो कर बुरा हाल है

Also Read: नवादा में पति से फोन पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >