सीवान में आज: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लिस्ट, प्रमुख मंदिरों का समय और कल के मौसम का हाल

Siwan News: सीवान सदर अस्पताल में शुक्रवार 15 मई को विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है. इसके साथ ही, जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों—हंसनाथ धाम और महेंद्रनाथ धाम में दर्शन के लिए समय-सारणी जारी की गई है. कल जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह बुलेटिन.

Siwan News(जितेन्द्र उपाध्याय):जिले के निवासियों के लिए शुक्रवार, 15 मई का दिन स्वास्थ्य, आस्था और मौसम के लिहाज से कैसा रहेगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है. यदि आप कल सदर अस्पताल जाने वाले हैं या मंदिरों में दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट जरूर पढ़ें.

सीवान सदर अस्पताल: डॉक्टर ड्यूटी चार्ट

कल विभिन्न विभागों में इन चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी:

विभागडॉक्टर का नामसमय
सामान्य (General) ओपीडीडॉ. सदा कमरसुबह 09:00 – 02:00 / शाम 04:00 – 06:00
महिला ओपीडीडॉ. पल्लवी नित्यासुबह 09:00 – 02:00 / शाम 04:00 – 06:00
शिशु रोग ओपीडीडॉ. उमेश कुमार गुप्ताओपीडी समय के अनुसार
हड्डी (ऑर्थो) व सर्जरीडॉ. सुनील कुमार सिंहओपीडी समय के अनुसार

आपातकालीन कक्ष (Emergency 24×7)

  • सुबह 08:00 से दोपहर 02:00: डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह
  • दोपहर 02:00 से रात्रि 08:00: डॉ. रजनीकांत तिवारी
  • रात्रि 08:00 से सुबह 08:00: डॉ. रजी अहमद

महिला लेबर रूम (24 घंटे ड्यूटी)

  • सुबह: डॉ. वंदना वर्षा , दोपहर: डॉ. अनीता कुमारी रात: डॉ. रुबीना खातून

आस्था और दर्शन: प्रमुख मंदिरों की समय-सारणी

हंसनाथ धाम, सोहगरा मंदिर

  • पट खुलने का समय: सुबह 04:00 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
  • श्रृंगार व आरती: सुबह 05:00 बजे
  • संध्या आरती: रात 08:30 बजे
  • मंदिर बंद: रात 09:00 बजे

महेंद्रनाथ धाम, सिसवन

  • सुबह दर्शन: सुबह 04:00 से 08:00 बजे तक (08:00 बजे पट बंद होगा)
  • श्रृंगार व आरती: सुबह 09:00 से 09:30 बजे तक
  • दिनभर दर्शन: सुबह 09:30 से शाम 07:00 बजे तक
  • संध्या आरती: शाम 07:00 से 07:30 बजे तक
  • मंदिर बंद: रात 09:00 बजे

मौसम का मिजाज: गर्मी और लू से रहें सावधान

कल 15 मई को सीवान में गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39°C से 40°C और न्यूनतम तापमान 27°C से 28°C रहने की उम्मीद है. साथ ही अनुमान है कि आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ दोपहर में गर्म हवाएं (लू) और उमस परेशान कर सकती है. बारिश की संभावना न के बराबर है. दोपहर में जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, सिर ढंककर रखें और पर्याप्त पानी पिएं.

Also Read: नीट-यूजी और पेपर लीक के खिलाफ आइसा का हल्लाबोल, गया कॉलेज के द्वार पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >