Bihar Election 2025: तेजस्वी के लालटेन की रोशनी बढ़ायेंगे खेसारी लाल यादव, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब बिहार की छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. पहले उनकी पत्नी चंदा यादव को राजद का टिकट मिला था, लेकिन तकनीकी कारणों से वो उम्मीदवार नहीं बन सकती है. ऐसे में खेसारी खुद राजद के सिंबल पर नामांकन करेंगे और चुनावी मुकाबले में उतरेंगे.

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव राजद की टिकट से छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. रितेश पांडे के बाद खेसारी के रूप में भोजपुरी के दूसरे सुपरस्टार की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री होने जा रही है. रितेश पांडे करगहर से जन सुराज के उम्मीदवार बनाये गए हैं.

लालू परिवार से मजबूत नजदीकी

खेसारी लाल यादव और लालू-तेजस्वी यादव परिवार के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध माने जाते हैं. खेसारी लाल बराबर लालू यादव से आशीर्वाद लेते रहते हैं. सोशल मीडिया पर वो बदलाव की बात भी करते रहते हैं. पलायन रोकने की बात करते हैं. हाल ही में खेसारी ने पटना में तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजद के टिकट पर बिहार चुनाव लड़ सकते हैं. मीडिया से बातचीत में खेसारी ने पहले यह कहा था कि वह चुनाव में नहीं उतरेंगे और फिल्म इंडस्ट्री में ही रहना पसंद करेंगे.

पत्नी की जगह खुद मैदान में

खेसारी ने पहले बयान दिया था कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी चंदा यादव चुनाव लड़े. चार दिनों तक उन्होंने पत्नी को चुनाव में उतरने के लिए मनाने की कोशिश की. अगर चंदा यादव चुनाव नहीं लड़तीं, तो खेसारी ने कहा था कि वह तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करेंगे. लेकिन अब तकनीकी अड़चनों के कारण खेसारी खुद ही नामांकन करेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी से

खेसारी लाल यादव का मुकाबला छपरा विधानसभा सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से होगा. खेसारी के चुनावी मैदान में उतरने से यह सीट बिहार के हॉट सीट में शामिल हो गई है. सबकी नजर इस सीट पर होगी. छोटी कुमारी पहले जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह की पत्नी हैं.

इसे भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर के लिए आसान नहीं है अलीनगर की राह, जानिए क्या है समीकरण और कैसा रहा है इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >