Bihar Election 2025: लंदन से पढ़कर आई बाहुबली की बेटी BJP को देगी टक्कर, जानिये RJD कैंडिडेट शिवानी शुक्ला के बारे में

Bihar Election 2025: बिहार की लालगंज विधानसभा सीट से बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला इस बार चुनावी मैदान में हैं. शिवानी ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम की डिग्री ली. उनका कहना भी है कि वे शिक्षा और विकास की राजनीति लेकर आईं हैं.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई बाहुबली नेताओं के परिवार से उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. उन्हीं में से एक हैं शिवानी शुक्ला, जो बिहार की लालगंज विधानसभा सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं. शिवानी शुक्ला बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं. उनके चुनावी मैदान में उतरते ही उनकी जमकर चर्चा हो रही.

बीजेपी के प्रत्याशी से सीधा मुकाबला

शिवानी शुक्ला ने 17 अक्टूबर को नामांकन किया. उन्होंने खुद ही राबड़ी आवास जाकर अपना टिकट लिया था और उसके बाद पहले फेज के नामांकन के दौरान पर्चा भरा था. इस सीट पर उनका मुख्य रूप से सीधा मुकाबला बीजेपी के निवर्तमान विधायक संजय सिंह से होने वाला है. ऐसे में यह सीट कहीं ना कहीं हॉट सीट बन गई है.

लंदन से ली एलएलएम की डिग्री

शिवानी शुक्ला की बात करें तो, वे लालगंज थाना इलाके के खानजाहा चक गांव की है. उन्होंने अपनी शुरुआत की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम से की. इसके बाद उन्होंने बीए एलएलबी की डिग्री बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से की. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिये लंदन गईं. लंदन में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम की डिग्री ली.

21 लाख रुपये की चल संपत्ति

नामांकन के दौरान शिवानी शुक्ला की तरफ से हलफनामे में संपत्ति की जानकारी दी गई. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग 21 लाख रुपये की चल संपत्ति है. शिवानी के एसबीआई अकाउंट में 1,73,693 रुपये, एचडीएफसी बैंक में 27,178 रुपये, बैंक ऑफ इंडिया में 15,000 और इसके अलावा 1,91,693 रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट भी है.

चुनावी मैदान में उतरने की असल वजह

हलफनामे में यह भी बताया कि विदेश में पढ़ाई के लिये उन्होंने करीब 36 लाख का एजुकेशन लोन लिया था. शिवानी शुक्ला के पति वरुण तिवारी हैं जिनके पास 48,900 रुपये नकद है. हालांकि, शिवानी शुक्ला के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है. शिवानी शुक्ला ने चुनावी मैदान में उतरने की असल वजह यह बताई है कि उन्हें अपने पिता मुन्ना शुक्ला को जेल से निकलवाना है. साथ ही अगर वे जीतती हैं तो बिहार में विकास और शिक्षा की राजनीति लेकर आयेंगी. ऐसे में देखना होगा कि बाहुबली की बेटी शिवानी शुक्ला को जनता कितना सपोर्ट करती है.

Also Read: Bihar Election 2025: जदयू से निकाले गए नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट, मेयर पत्नी और पप्पू यादव कनेक्शन से पूर्णिया में सियासी पारा चढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >