Bihar Chunav 2025: चुनाव प्रचार के लिये बिहार पहुंचे मनोज तिवारी और रवि किशन, खेसारी लाल यादव पर कहा- 'हमर छोट भाई बाड़न'

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिये सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन पहुंचे. इस दौरान खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने पर रवि किशन ने कहा, हमर छोट भाई बाड़न, विचार उन कर अलग होई. इसके साथ ही मनोज तिवारी ने भी बड़ी बात कही.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिये बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इनमें सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम भी शामिल है. आज दोनों सांसद पटना पहुंचे जहां कई मुद्दों पर उन्होंने बयान दिया. इस दौरान रवि किशन ने खेसारी लाल यादव को छोटा भाई बताया जबकि मनोज तिवारी ने भी बड़ा बयान दिया.

खेसारी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले रवि किशन?

पत्रकारों ने जब रवि किशन से खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, उ हमर छोट भाई बाड़न, विचार उन कर अलग होई. इसके अलावा रवि किशन ने बिहार में जनता का मिजाज भी बताया. उन्होंने कहा, जनता का मिजाज पीएम मोदी और नीतीश कुमार को दोबारा लाना है. यहां की जनता विकास, सुरक्षा और न्याय के साथ है.

मनोज तिवारी क्या बोले?

इसके साथ ही मनोज तिवारी से भी खेसारी लाल यादव को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा, राजनीति में आए मगर सेवा भावना कैसे होगी यह भी उन्हें सोचना चाहिए. एनडीए की लहर है इस लहर में सफलता मिलेगी या नहीं मुझे डाउट है. एनडीए का जो भी विरोध कर रहा है वह बिहार का विरोध कर रहा है.

महागठबंधन पर मनोज तिवारी का बयान

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने महागठबंधन को लेकर कहा, जहां आपस में दिल नहीं मिले हो और फायदे के लिए गठबंधन हो, वहां पर महागठबंधन जैसा विवाद होता है. आगे यह भी बोले, आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन है. एनडीए गठबंधन के नेताओं के नॉमिनेशन में जाऊंगा.

छपरा विधानसभा सीट से लड़ेंगे खेसारी

मालूम हो, खेसारी लाल यादव आरजेडी की टिकट से छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. खेसारी ने पहले बयान दिया था कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी चंदा यादव चुनाव लड़े. कुछ दिनों तक उन्होंने पत्नी को चुनाव में उतरने के लिए मनाने की कोशिश की. अगर चंदा यादव चुनाव नहीं लड़तीं, तो खेसारी ने कहा था कि वह तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करेंगे. लेकिन अब वे खुद ही चुनावी मैदान में उतर गये हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: नीतीश कुमार नहीं बनेंगे सीएम? अमित शाह के बयान पर बोले मांझी- अभी ही क्लियर करें मुख्यमंत्री का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >