Bihar Chunav 2025: गोपालगंज में BJP को वोट देना पड़ा भारी, RJD समर्थकों ने दलित परिवार पर किया हमला

Bihar Chunav 2025: बिहार के गोपालगंज जिले में वोटिंग के बाद दलित परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. कहा जा रहा है कि बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देने के कारण राजद समर्थकों ने तीन लोगों की जमकर पिटाई की. बीजेपी उम्मीदवार ने घायलों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग के बाद गोपालगंज जिले में एक दलित परिवार पर हमला किया गया. आरोप है कि बीजेपी को वोट देने के कारण राजद समर्थकों ने इन लोगों को पीटा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला करने वालों ने पहले लोगों से पूछा कि किसको वोट दिए हो? जब लोगों ने बीजेपी उम्मीदवार का नाम बताया तो तीनों की जमकर पिटाई कर दी.

घायलों ने क्या बताया

इस हमला में मुकेश राम, उनके पिता छट्ठू राम और उनके भाई छोटू राम घायल हुए हैं. ये बुचेया गांव के रहने वाले हैं. घायल मुकेश राम ने घटना पर बताया कि वे देर शाम बैकुंठपुर विधानसभा के सिधवलिया स्थित मतदान केंद्र पर वोट देकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही अपने गांव की ओर बढ़े कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया और किसको वोट दिए हो इस बारे में पूछने लगे. जब हमने बताया कि हम कमल छाप पर वोट देकर लौट रहे हैं, तभी उन्होंने हमारे ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

गांव के लोगों पर लगाया आरोप

घायलों ने बताया कि गांव के ही अखिलेश यादव, विशाल यादव और उनके पिता समेत छह लोगों ने उन पर हमला किया. पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने आरजेडी को वोट नहीं दिया था. इस हमले में तीनों को सिर में गंभीर चोटें आईं. घायलों को तुरंत सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीजेपी प्रत्याशी ने की मुलाकात

सूचना मिलते ही बीजेपी के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी देर रात गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला राजद प्रत्याशी प्रेमशंकर प्रसाद के समर्थकों द्वारा किया गया है.

जांच जारी

गोपालगंज के एसडीपीओ राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद तीन जगहों पर झगड़े हुए. ये घटनाएं बंगरा, देवकुली और बुचेया गांव में हुईं. घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसडीपीओ ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: चुनाव के बीच RJD का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 3 नेताओं को किया सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >