Bagaha Police District: बगहा पुलिस जिला में बहाल होंगे 277 जवान, नई बहाली प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ

Bagaha Police District: बगहा पुलिस जिला में नए जवानों की बहाली प्रक्रिया का शुभारंभ हो चुका है. कुल 277 पदों पर हो रही इस बहाली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और व्यवस्थित नजर आ रहा है. बगहा के पुलिस केंद्र में डीएसपी (मुख्यालय) दयानंद शर्मा के नेतृत्व में बहाली प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगी.

Bagaha Police District: पुलिस जिला बगहा में 277 जवानों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मुख्यालय डीएसपी दयानंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस केंद्र बगहा में बहाली की प्रक्रिया की जा रही है. यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी. बहाली प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर पुलिस केंद्र में पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में पांच काउंटर बनाए गए हैं

मेडिकल जांच करने के बाद पूरी की जाएगी प्रक्रिया

पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग डीएसपी मुख्यालय द्वारा की जा रही है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि नई बहाली प्रक्रिया के तहत बगहा पुलिस जिला को 277 जवानों का आवंटन प्राप्त हुआ है. इन जवानों के सर्टिफिकेट, हाइट, चेस्ट, वेट आदि की जांच पुलिस पदाधिकारी की टीम द्वारा की जा रही है. इसके बाद सभी अभ्यर्थियों की मेडिकल टीम द्वारा मेडिकल जांच करने के बाद बहाली प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिया गया निर्देश

एसपी ने पुलिस केंद्र में बहाली प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिया. मौके पर एसपी के अलावा डीएसपी मुख्यालय, सार्जेंट मेजर सहित पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >