सीट बंटवारे की गुत्थी सुलझाने पटना पहुंचे गहलोत, बोले- महागठबंधन के कुछ नेताओं ने उत्साह में नॉमिनेशन किया

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर हल्की नाराजगी के बीच कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पटना पहुंचे हैं. गहलोत ने कहा कि 243 सीटों वाले राज्य में 5-10 सीटों पर मतभेद कोई बड़ी बात नहीं, जल्द ही सब स्पष्ट हो जाएगा.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन में सीटों और संभावित सीएम फेस को लेकर खींचतान जारी है. कई सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने हो गए हैं. कहीं कांग्रेस और वीआईपी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं तो कहीं राजद और कांग्रेस आपस में लड़ रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पटना पहुंचे हैं. गहलोत तेजस्वी यादव और लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं.

अशोक गहलोत ने कहा, 5-10 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं

अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बिहार में 243 सीटें हैं. इतने बड़े महागठबंधन में 5-10 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं है. किसी भी प्रदेश में अगर अलायंस होगा तो कुछ सीटों पर मतभेद स्वाभाविक हैं. इसे बहुत बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है.” गहलोत ने आगे कहा कि महागठबंधन में अधिकांश काम अच्छे से चल रहे हैं. एक-दो दिन में जो भ्रम है, वह स्पष्ट हो जाएगा. कुछ नेताओं ने उत्साह में आकर नामांकन कर दिया, यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है.

महागठबंधन में कोई विवाद नहीं, कल सभी जवाब मिल जाएंगे- तेजस्वी

इसी बीच तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है. आपको कल सभी जवाब मिल जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक गहलोत और तेजस्वी यादव के बीच आज बैठक की संभावना है. जिसमें सीटों के बंटवारे और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर आखिरी निर्णय पर चर्चा होने की उम्मीद है. उसके बाद कल गुरुवार को आरजेडी-कांग्रेस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर सभी अटकलों को क्लियर कर देगी.

राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़े महागठबंधन- पप्पू यादव

महागठबंधन में सीएम फेस पर चल रहे विवाद के बीच पप्पू यादव का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में दलित हो या सवर्ण राहुल गांधी के संघर्ष में विश्वास रखते हैं. एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार नहीं है. साथ ही हमारे महागठबंधन से भी मुख्यमंत्री का चेहरा हमारे ख्याल से नहीं होना चाहिए. पप्पू यादव ने क्लियर किया कि महागठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की जरूरत है.

Also Read: Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा, जीविका दीदी और संविदा कर्मियों को करेंगे परमानेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >