Zelio x-Men इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा विकल्प बन रहे हैं. Zelio x-Men ई-स्कूटर 120 किमी तक की रेंज और शानदार फीचर्स के साथ आता है. जानें इसकी कीमत और अन्य खूबियां.

देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ गई है. भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल में टीवीएस, ओला, एथर, बजाज और हीरो मोटोकॉर्प की कई सारे ई-स्कूटर्स ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. यहां हम आपको इन बड़ी और पॉपुलर कंपनियों से हटकर Zelio ई-मोबिलिटी के बारे में बताएंगे, जिसका x-Men Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर हर मामले में आपके लिए फिट हो सकता है. इस आर्टिकल में यह जानेंगे, कि इस स्कूटर में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा बैटरी और रेंज के बारे में भी बताएंगे.

Zelio x-Men Plus ई-स्कूटर: बैटरी और चार्जिंग 

जेलियो एक्स-मेन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 तरह के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें लेड-एसिड (जेल) और लिथियम-आयन शामिल हैं. जेल बैटरी में 60V-72V एंड 32V/42V का ऑप्शन मिलता है. हालांकि, इसे चार्ज होने में कुल 4 से 8 घंटे का समय लगता है. इसके अलावा लिथियम-आयन बैटरी में 60V/30V-74V/32V बैटरी कंपनी ऑफर करती है. इसका BLDC मोटर पावर 60V/72V का मिलता है.  

वहीं, रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज होने पर यह बैटरी 70/100/120 किलोमीटर तक रेंज देने का पावर रखता है. यह रेंज रोजाना शहर में ड्राइव करने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है, जो अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मुकाबले काफी कम है. 

Zelio x-Men Plus ई-स्कूटर: मॉडर्न एंड स्मार्ट फीचर्स 

जेलियो एक्स-मेन प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स गियर, डिजिटल डिस्प्ले और एंटी-थेप्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे शहर राइड के लिए शानदार बनाते हैं. इसके अलावा इसे चोरी से बचाने के लिए सेंट्रल लॉकिंग फीचर दी गई है. फोन चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट लगाए गए हैं. तकनीकी खराबी आने पर तुरंत ठीक करने के लिए इसमें ऑटो रिपेयर स्विच भी लगे हैं. सेफ पार्क करने के लिए पार्किंग स्विच मिलते हैं. फ्रंट एंड रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसमें ट्यूबलेस टायर्स लगे हुए हैं, जो पंचर होने पर भी गाड़ी को बैलेंस कर सकता है. 

Zelio x-Men Plus ई-स्कूटर: प्राइस और कलर ऑप्शन 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 66,184 है. इसमें कुल 6 अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं. टॉप वेरिएंट की कीमत 88,609 रुपये है. वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको डार्क नाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू,नार्डो ग्रे और व्हाइट मिलेंगे. ऐसे में आप अपने हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं. इस ई-स्कूटर में ऐप कनेक्टेड फीचर भी मिलता है.

ये भी पढ़ें:Suzuki E-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं? खरीदने से पहले जान लें

ये भी पढ़ें:Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर्स



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >