अगर आपके घर में 10 से 18 साल की उम्र का बच्चा है और उसे स्कूल, ट्यूशन या आसपास कहीं आने-जाने के लिए स्कूटर चाहिए, तो ZELIO Little Gracy एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह एक कम स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,233 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
इस स्कूटर की खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती. बच्चे इसे स्कूल, कोचिंग या घर के आसपास के छोटे-मोटे कामों के लिए यूज कर सकते हैं. जो परिवार पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह एक किफायती ऑप्शन हो सकता है.
Zelio Little Gracy: वेरिएंट्स
| वेरिएंट | कीमत | रेंज (कंपनी का दावा) | चार्जिंग टाइम |
| 48V/32AH लेड एसिड बैटरी | 51,233 रुपये | 55-60 km | 7-8 घंटे |
| 60V/32AH लेड एसिड बैटरी | 54,109 रुपये | 70 km | 7-9 घंटे |
| 60V/30AH लिथियम-आयन बैटरी | 70,784 रुपये | 70-75 km | 8-9 घंटे |
Zelio Little Gracy: डिजाइन
इस स्कूटर का डिजाइन रेट्रो स्टाइल से इंस्पायर्ड है. इसके फ्रंट में एप्रन पर लगा गोल हेडलाइट दिया गया है, जबकि साइड में खूबसूरत ओवल शेप वाले बॉडी पैनल नजर आते हैं. कंपनी इसे पिंक, ब्राउन/क्रीम, व्हाइट/ब्लू और येलो/ग्रीन समेत 4 कलर ऑप्शन में पेश करती है. इनमें ग्रीन कलर के साथ दिए गए फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स इसे काफी प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री
Zelio Little Gracy: मोटर और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वेरिएंट्स में 1.5kW का मोटर दिया गया है, जो इसे 25kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद करता है. वहीं, स्कूटर की पेलोड कैपेसिटी 150kg है. यानी यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी सामान का वजन संभाल सकता है.
Zelio Little Gracy: सस्पेंशन और फीचर्स
सस्पेंशन की बात करें तो स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है, जो खराब रास्तों पर झटकों को कम करने में मदद करता है. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 10 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर CEAT के टायर्स मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक का यूज किया गया है.
फीचर्स के मामले में भी Zelio Little Gracy काफी कुछ ऑफर करता है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग पोर्ट, कीलेस ड्राइव, सेंट्रल लॉक के साथ एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा रिवर्स मोड, ऑटो-रिपेयर स्विच और पार्किंग स्विच भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर चलेगा 178km, मिलेगी 75km/h की टॉप स्पीड, मार्केट में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
