Yamaha XSR155: Classic Look के साथ Modern Power, ₹1.50 Lakh में लॉन्च हुई ये Retro Bike

Yamaha ने नयी XSR155 बाइक ₹1.50 Lakh में लॉन्च की है. Retro डिजाइन, 155cc VVA इंजन और Dual-ABS के साथ आती है ये मॉडर्न क्लासिक बाइक

Yamaha XSR155 Launched At Rs 1.50 Lakh: यामाहा ने भारत में अपनी मॉडर्न-रेट्रो बाइक Yamaha XSR155 लॉन्च कर दी है. ₹1,49,990 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर आयी यह बाइक क्लासिक डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स का शानदार मेल है.

क्लासिक लुक, मॉडर्न सोल

Yamaha XSR155 का डिजाइन बिल्कुल रेट्रो स्टाइल में तैयार किया गया है. इसमें राउंड LED हेडलैंप, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और मिनिमल LCD कंसोल दिया गया है, जो बाइक को एक ओल्ड-स्कूल चार्म देता है. अपराइट राइडिंग स्टांस इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए भी आरामदायक बनाता है.

155cc वीवीए इंजन की दमदार परफॉर्मेंस

इस बाइक में 155cc लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 18.1bhp पावर और 14.2Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन में वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (Variable Valve Actuation, VVA) टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लो-एंड और हाई-स्पीड, दोनों पर स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट & स्लिपर क्लच भी शामिल है.

Premium Features और Solid Build

Yamaha XSR155 को Deltabox frame पर बनाया गया है. इसमें upside-down (USD) front forks, linked-type monoshock, और aluminium swingarm दिया गया है. साथ ही, dual-channel ABS और traction control system जैसे safety features भी स्टैंडर्ड हैं.

Color Options और Accessory Packs

कंपनी ने इस बाइक को चार रंगों- Metallic Grey, Vivid Red, Greyish Green Metallic और Metallic Blue में लॉन्च किया है. इसके अलावा, दो official accessory kits भी हैं-

  • Scrambler Pack: ऊंचा स्टांस और ऑफ-रोड टच
  • Cafe Racer Pack:स्पोर्टी सीट और स्टाइलिश डिटेलिंग.

Royal Enfield Hunter 350 से मुकाबला तय

Yamaha XSR155 का सीधा मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 से होगा. हालांकि कीमत करीब है, लेकिन Yamaha की बाइक हल्की, ज्यादा रेविंग इंजन और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स के कारण ज्यादा मॉडर्न फील देती है.

Royal Enfield Hunter 350 Accessories Guide 2025: बनाएं हर राइड को स्टाइलिश और कम्फर्टेबल

Classic 350 बनी सबसे पसंदीदा बाइक, GST घटते ही Royal Enfield की बंपर बिक्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >