Yamaha R15 सीरीज खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए सभी मॉडल्स के दाम

अगर आप Yamaha R15 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. क्योंकि, कंपनी ने R15 के पूरे लाइनप की कीमत बढ़ा दी है. हालांकि बाइक के फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Yamaha Motor India ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने R15 लाइनअप के तीनों वेरिएंट्स Yamaha R15S, Yamaha R15 V4 और Yamaha R15M की कीमत में 4,900 रुपये तक का इजाफा किया है. नई कीमतों के बाद अब R15S की शुरुआती कीमत 1.57 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप मॉडल R15M की कीमत 1.96 लाख रुपये तक पहुंच गई है.

Yamaha R15S हुई महंगी

R15S को कंपनी ने पुराने V3 मॉडल के अपडेटेड वर्जन के तौर पर रखा है. इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और स्टेप्ड सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं. अब इसकी कीमत 1.57 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1.51 लाख रुपये में उपलब्ध थी.

R15 V4 में मिलते हैं ज्यादा फीचर्स

Yamaha R15 V4 में अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क और कुछ वेरिएंट्स में अप-ओनली क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई कीमत के बाद अब यह बाइक 1.71 लाख रुपये से 1.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध होगी. पहले इसकी कीमत 1.66 लाख रुपये से 1.71 लाख रुपये तक थी.

सबसे प्रीमियम मॉडल है R15M

Yamaha R15M इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम वेरिएंट है. इसमें कलर TFT डिस्प्ले, स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर और MotoGP व R1M से इंस्पायर खास डिजाइन देखने को मिलता है. अब इसकी कीमत 1.86 लाख रुपये से 1.96 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जबकि पहले यह 1.81 लाख रुपये से 1.91 लाख रुपये के बीच थी.

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

तीनों बाइक्स में पहले की तरह 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.4hp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

फ्रेम, व्हील्स और ब्रेकिंग सिस्टम तीनों मॉडल्स में समान हैं. मुख्य अंतर इनके डिजाइन, सस्पेंशन और फीचर्स में देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Bajaj ने बंद की Avenger 160, Avenger 220 Street की धमाकेदार वापसी तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >