117Km रेंज, Boost Mode और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आया Yamaha का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

Yamaha ने भारत में अपना नया Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.82 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 117Km तक की रेंज, 1.5kWh के दो डिटैचेबल बैटरी पैक, Boost Mode, TFT डिस्प्ले, ABS और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है. फिलहाल इसकी बिक्री चुनिंदा शहरों में शुरू हुई है.

अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जो सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं बल्कि स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस भी दे, तो Yamaha का नया Aerox-E आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने अपनी नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha Aerox-E को भारत में 2.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह फिलहाल भारत में Yamaha का सबसे महंगा स्कूटर है. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास मिलता है.

डिजाइन Aerox 155 जैसा

डिजाइन की बात करें, तो Aerox-E काफी हद तक पेट्रोल वाले Aerox 155 जैसा ही दिखता है. इसमें ट्विन LED हेडलाइट, LED टेललाइट और स्पोर्टी बॉडी डिजाइन दिया गया है, जिससे इसकी पहचान बरकरार रहती है.

बैटरी, मोटर और रेंज

Yamaha Aerox-E में 1.5kWh के दो डिटैचेबल बैटरी पैक दिए गए हैं. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 9.5kW (करीब 12.9hp) की मैक्सिमम पावर और 48Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, इसमें हाई-एनर्जी बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्कूटर को बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है.

रेंज की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 117km (IDC) तक की रेंज देता है, जो रोजमर्रा के शहर के सफर के लिए काफी मानी जाती है. इसका वजन 139 किलोग्राम है. हालांकि, ज्यादा वजन के बावजूद Yamaha ने इसे शहर में आरामदायक और आसान राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

Aerox-E में दिए गए हैं कई राइडिंग मोड्स

Yamaha Aerox-E में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. राइडर ट्रैफिक और बैटरी की जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूटर में Boost Mode भी मिलता है, जो कुछ समय के लिए ज्यादा पावर देता है. इससे ओवरटेक करना और शहर के ट्रैफिक में तेजी से निकलना आसान हो जाता है.

इसके अलावा, बेहतर सुरक्षा के लिए स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ ABS और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है. यह सेटअप इसे स्पोर्टी राइडिंग के साथ बेहतर ब्रेकिंग भी देता है. Yamaha ने Aerox-E को इस तरह तैयार किया है, कि पेट्रोल वाले Aerox 155 चलाने वाले राइडर्स को भी इसकी राइडिंग काफी एक जैसे लगे, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर होने की वजह से इसका रनिंग कॉस्ट भी कम रहेगा.

मिलेंगे ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Aerox-E में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. यह रेगुलर Aerox 155 में मिलने वाले LCD डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है. इसलिए अगर आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो Aerox-E एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

किन शहरों में मिलेगी?

फिलहाल Yamaha Aerox-E की बिक्री दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और चेन्नई में शुरू की गई है. अगर आप प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जिसमें स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी रेंज मिले, तो Yamaha Aerox-E आपके लिए एक नया ऑप्शन बन सकता है.

ये भी पढ़ें: 1.25 लाख की ई-बाइक की डिलीवरी शुरू, मिलेगी 180KM की रेंज और 110kmph की रफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >