Xiaomi ला रही है 192MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें

xiaomi may launch 192mp camera smartphone next month शाओमी ने पहले भी सैमसंग के साथ मिल कर 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर बनाया है. हाल ही में ऐसी खबरें आयीं थीं कि शाओमी पिछले कुछ समय से 144 मेगापिक्सल कैमरे पर काम कर रही है. वहीं, सैमसंग भी 150 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है और इस सेंसर को भी शाओमी अपने नये स्मार्टफोन में यूज कर सकती है. लेकिन आनेवाले समय में इससे ज्यादा मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है.

xiaomi may launch 192mp camera smartphone next month आजकल स्मार्टफोन कंपनियों में एक से बढ़कर एक दमदार कैमरा, बड़ी और एचडी डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर वाले हैंडसेट लॉन्च करने की होड़ मची है. आखिर लोग भी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में यही खूबियां तलाशते हैं.

Also Read: Vivo V19 लॉन्च : ड्यूल सेल्फी और क्वॉड रियर कैमरा के अलावा ये खूबियां हैं खास

इसी बीच रिपोर्ट आ रही है कि चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी सैमसंग के साथ मिल कर स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है. इस स्मार्टफोन में सैमसंग का 192 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा.

आपको बता दें कि शाओमी ने पहले भी सैमसंग के साथ मिल कर 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर बनाया है. हाल ही में ऐसी खबरें आयीं थीं कि शाओमी पिछले कुछ समय से 144 मेगापिक्सल कैमरे पर काम कर रही है.

वहीं, सैमसंग भी 150 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है और इस सेंसर को भी शाओमी अपने नये स्मार्टफोन में यूज कर सकती है. लेकिन आनेवाले समय में इससे ज्यादा मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 192 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन अगले महीने ही लॉन्च किया जा सकता है. खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन फ्लैगशिप सीरीज का नहीं होगा, क्योंकि इसमें मिड रेंज प्रोसेसर 765G दिया जाएगा. इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होगी. इसे कंपनी प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >