Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया पहला Wireless Power Bank

Mi Wireless Power Bank Launch: स्मार्टफोन और एसेसरीज बनानेवाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में वायरलेस पावर बैंक (Wireless Power Bank) लॉन्च किया है.

Mi Wireless Power Bank Launch: स्मार्टफोन और एसेसरीज बनानेवाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में वायरलेस पावर बैंक (Wireless Power Bank) लॉन्च किया है. कंपनी का यह पहला वायरलेस पावर बैंक है.

10000 एमएएच की क्षमता वाले मी वायरलेस पावर बैंक (Mi Wireless Power Bank) में मैग्नेटिक इंडक्टिव टेक्नोलॉजी है. इस पावर बैंक में 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग स्पीड मिलती है, जबकि वायर से 18 वॉट की चार्जिंग मिलेगी.

QI सर्टिफाइड इस पावरबैंक में टू-वे चार्जिंग का भी सपोर्ट है. पहला यूएसबी टाइप ए आउटपुट पोर्ट और दूसरा यूएसबी टाइप सी इनपुट पोर्ट. इस पावर बैंक से एक साथ दो मोबाइल डिवाइस चार्ज किये जा सकते हैं. इसे बनाने में हाई-क्वालिटी लीथियम पॉलिमर बैटरी का उपयोग किया गया है.

कंपनी का दावा है कि इस पावर बैंक को उच्च सुरक्षा मानक का ध्यान रखकर बनाया गया है. शाओमी के इस पावरबैंक में 12 लेयर की सिक्योरिटी है, जो पावरबैंक को गर्म होने और शॉर्ट सर्किट से बचाता है.

230 ग्राम वजन वाले इस पावर बैंक के साथ एक नॉन-स्किड वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलता है. काले रंग में उपलब्ध इस वायरलेस पावर बैंक की कीमत 2,499 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >