World Music Day: आपको मुफ्त में मनपसंद गाने सुनाएंगे ये फ्री म्यूजिक ऐप्स

World Music Day 2023 – वर्ल्ड म्यूजिक डे यानी विश्व संगीत दिवस के अवसर पर हम आपको ऐसे कुछ फ्री म्यूजिक ऐप्स के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं.

World Music Day : 21 जून को हर साल वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है. इसकी शुरुआत साल 1982 में पेरिस के मॉरिश फ्लूरेट और जैक लाॅन्ग ने की थी. आगे चलकर दुनिया के 120 देशों में इसे मनाया जाने लगा. वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में संगीत जगत से जुड़े लोगों को सम्मान देना है. इस दिन दुनियाभर में गीत-संगीत से जुड़े आयोजन होते हैं.

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन

वर्ल्ड म्यूजिक डे यानी विश्व संगीत दिवस के अवसर पर हम आपको ऐसे कुछ फ्री म्यूजिक ऐप्स के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं. हालांकि, इन ऐप्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन भी मिलता है, जिसके लिए सब्सक्राइब करने पर आपको बिना किसी ऐड ब्रेक के गाने और इससे जुड़ी कुछ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

Also Read: International Yoga Day 2023: योगा के लिए टॉप मोबाइल ऐप्स, वीडियो का भी मिलेगा ऑप्शन

Spotify

यह दुनिया के सबसे पॉपुलर म्यूजिक ऐप्स में से एक है और इस पर करोड़ों गाने मौजूद हैं. इस ऐप पर कई जॉनर्स और म्यूजिक पर्सनैलिटीज के गाने मिलते हैं. यहां आप अपना पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट भी बना सकते हैं. यही नहीं, इस ऐप पर कई पॉडकास्ट भी मिलते हैं. इसे आप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

Airtel Wynk

एयरटेल के इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर भी आप अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं. यहां आपको अलग-अलग जॉनर्स के गाने, म्यूजिक एलबम्स मिलते हैं. आपको अपने पसंदीदा एलबम्स और गाने ऑफलाइन सुनने के लिए यहां डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलती है.

JioSaavn

रिलायंस जियो के इस म्यूजिक प्लैटफॉर्म पर आप अलग-अलग जॉनर्स के गाने सुन सकते हैं. यहां आपको अलग-अलग जॉनर्स के गाने, म्यूजिक एलबम्स मिलते हैं. यहां गाने डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलती है. इस म्यूजिक ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

YouTube Music

यूट्यूब का म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप भी अलग-अलग सिंगर्स और जॉनर्स के गाने सुनाता है. इस ऐप को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है. वहीं, इस ऐप को सभी फीचर्स के साथ इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत होती है.

Amazon Music

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के म्यूजिक प्लैटफॉर्म पर भी आप अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं. इसके अलावा यहां आप अपना खुद का पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट भी तैयार कर सकते हैं. आप अपने पसंदीदा गाने डाउनलोड कर उन्हें ऑफलाइन भी सुन सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >