WhatsApp Update: 1 अकाउंट 4 जगह चला सकते हैं आप, यहां जानें तरीका

व्हाट्सऐप ने बताया है कि नये व्हाट्सऐप के जरिये डिवाइस लिंक की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश हुई है. इसके जरिये यूजर्स अब अपने डिवाइस को इंटरकनेक्ट कर पाएंगे.

WhatsApp New Feature: जी हां, अब आप एक व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 अलग-अलग डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे. मेटा की कंपनी व्हाट्सऐप ने हाल ही में डेस्कटॉप के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है. विंडोज डेस्कटॉप के लिए जो ऐप वर्जन आया है, उसका इंटरफेस बिलकुल एंड्रॉयड में इस्तेमाल किये जाने वाले व्हाट्सऐप के जैसा है. आइए जानते हैं कि चार डिवाइस में एक ही व्हाट्सऐप कैसे चला सकते हैं-

चार डिवाइस पर चलाएं व्हाट्सऐप

व्हाट्सऐप ने ऐप लॉन्च करने के साथ यह भी बताया है कि यूजर्स अब अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में चार डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि अगर फोन ऑफलाइन भी हो, तो अन्य डिवाइस पर चैट सिंक, एन्क्रिप्टेड और अपडेट रहेगी. हमने आपको जिस विंडोज ऐप के बारे में ऊपर बताया है, उसको अपडेट करने के बाद, यूजर्स के पास डेस्कटॉप पर ही वीडियो और वॉयस कॉलिंग ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ लगभग सभी डिवाइस के लिए लिंकिंग सहित नये फीचर्स तक पहुंच होगी.

Also Read: WhatsApp अब फ्री नहीं रहेगा? Meta इसके लिए वसूलेगी पैसे! पढ़ें पूरी खबर

व्हाट्सऐप से डिवाइस लिंकिंग आसान

व्हाट्सऐप ने ट्वीट कर बताया है कि नये व्हाट्सऐप के जरिये डिवाइस लिंक की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश हुई है. इसके जरिये यूजर्स अब अपने डिवाइस को इंटरकनेक्ट कर पाएंगे. इस नये व्हाट्सऐप को पाने के लिए whatsapp.com/download पर जाना होगा. अपने व्हाट्सऐप खाते को कई डिवाइस पर इस्तेमाल करने के लिए अपने अकाउंट को अपने प्राइमरी मोबाइल डिवाइस से जोड़ने के लिए नीचे बताये गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं आप.

व्हाट्सऐप से डिवाइसेस लिंक कैसे करें?

सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप ओपन करें. अब Settings पर क्लिक करें और Linked Devices पर टैप करें. Link a New Device पर टैप करें और ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन फॉलो करें. दूसरी डिवाइस व्हाट्सऐप से कनेक्ट करने के लिए, वेब ब्राउजर (web.whatsapp.com) पर व्हाट्सऐप वेब पेज ओपन करें. अपने दूसरे डिवाइस से वेब पेज पर QR कोड को स्कैन करें. डिवाइस के सिंक होने तक इंतजार करें. इसके बाद आपकी चैट दूसरे डिवाइस पर दिखाई देने लगेगी. अधिक डिवाइस से लिंक करने के लिए इसी प्रॉसेस को बाकी डिवाइस के साथ दोहराएं.

4 डिवाइस लिंक कर सकते हैं

व्हाट्सऐप के लेटेस्ट लॉन्च डेस्कटॉप ऐप से भी आप इसी तरह WhatsApp को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके साथ आप टैबलेट या किसी दूसरे ब्राउजर में भी व्हाट्सऐप यूज कर सकते हैं. ध्यान रहे, आप यहां 4 डिवाइस लिंक कर सकते हैं. इसके साथ ही, यह डिवाइस आपके व्हाट्सऐप अकाउंट से तब तक कनेक्ट रहेंगे, जब तक डिवाइस को इंटरनेट कनेक्शन मिल रहा है. आप डिवाइस को कभी भी रिमूव भी कर सकते हैं. ध्यान रहे, यूजर अगर 14 दिनों से अधिक समय तक अपने फोन को इंटरनेट से कनेक्ट नहीं करता है, तो उसके लिंक किये गए सभी डिवाइस वह स्वत: लॉग-आउट हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >