WhatsApp Outage: दुनियाभर में डाउन हुआ व्हाट्सऐप, घंटेभर बाद सेवाएं बहाल, ट्विटर पर आयी मीम्स की बाढ़

Why WhatsApp Down – व्हॉट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने इस बारे में पुष्टि करते हुए अपने ऑफिशियल ट्वीट में कहा, हम व्हॉट्सऐप पर आ रही कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और हम आपको जल्द से जल्द इसका अपडेट देंगे.

WhatsApp Down : इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस ऐप व्हॉट्सऐप बुधवार देर रात कई लोगों के लिए डाउन (WhatsApp Down) हो गया था. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम (DownDetector.Com) के अनुसार, व्हॉट्सऐप ठप (WhatsApp Outage) होने के चलते हजारों यूजर्स इससे प्रभावित हुए और उन्होंने शिकायत की थी कि वह ऐप पर मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पा रहे हैं. व्हॉट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने इस बारे में पुष्टि करते हुए अपने ऑफिशियल ट्वीट में कहा, हम व्हॉट्सऐप पर आ रही कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और हम आपको जल्द से जल्द इसका अपडेट देंगे. रिपोर्ट के अनुसार, व्हॉट्सऐप की सर्विस करीब एक घंटा ठप रही, जिसके बाद वह फिर से बहाल हो गई.

ट्विटर पर आयी मीम्स की बाढ़

व्हॉट्सऐप डाउन होने के कुछ ही देर बाद आउटेज की समस्या हल हो गई. कंपनी ने ट्वीट करके अपडेट दिया, अब हम वापस आ गए हैं, खुशी से चैटिंग कीजिए! आपको बता दें कि व्हॉट्सऐप डाउन होने की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. व्हॉट्सऐप डाउन होने के बाद ट्विटर पर #WhatsApp Down ट्रेंड करने लगा और लोग इसके मजे भी लेने लगे. वहीं, ऐप में दिक्कत आने के चलते कुछ परेशान यूजर्स अपनी भड़ास निकालते हुए भी दिखे. और देखते ही देखते प्लैटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई. आइए नजर डालें कुछ मजेदार मीम्स पर-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >