Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर

पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच एम्पीयर नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार विकल्प हो सकता है. 136 किमी की रेंज और 7 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसी खासियतों के साथ, यह स्कूटर आपके सफर को आरामदायक बना सकता है. जानिए इसके सभी फीचर्स और जानिए यह आपके लिए कितना उपयुक्त है.

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच कस्टमर्स का ध्यान लगातार ई-स्कूटर की तरफ है. टीवीएस, हीरो, ओला, एथर और बजाज जैसी कंपनियां मार्केट में एक के बाद एक धांसू रेंज वाले स्कूटर्स ला रहे हैं, लेकिन आज हम आपको एम्पीयर इलेक्ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिसकी स्कूटर भी शानदार है. Ampere Nexus स्कूटर का नाम ज्यादा पॉपुलर नहीं है, लेकिन इसकी खासियत आपका दिल जीत सकती है. यदि आप TVS और Ather को छोड़कर इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसमें क्या-क्या मिलता है उसे जान लीजिए. इस आर्टिकल में इसका हरेक फीचर बताएंगे.

Ampere Nexus का स्मार्ट टेक्नोलॉजी 

कंपनी की तरफ से एम्पीयर नेक्सस में टेक्नोलॉजी पर भरपूर जोर दिया गया है. इसमें 7 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं. NxG.io पावर्ड इंटेलिजेंस मिलता है, जो राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाता है. इस स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, हिल होल्ड असिस्ट और पिंग माय स्कूटर जैसे फंक्शन मिलते हैं, जिससे पार्किंग में इसे ढूंढना आसान हो जाता है. इसके अलावा एम्पीयर मोबाइल ऐप के माध्यम से राइडर अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं. साथ ही, कॉल और SMS अलर्ट सीधे स्कूटर के डिस्प्ले पर देख सकते हैं. इसमें कई राइडिंग मोड, एक रिवर्स मोड, पार्क असिस्ट और OTA (ओवर-द-एयर) जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Ampere Nexus का जबरदस्त रेंज 

कोई भी खरीदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने जाता है तो उसके दिमाग में सबसे पहला सवाल रेंज आता है. इस मामले में एम्पीयर नेक्सस लाजवाब है. कंपनी इस स्कूटर में 3kWh का LFP बैटरी पैक ऑफर करती है, जो एक बार फूल चार्ज होने के बाद 136 किलोमीटर तक राइड करवा सकती है. शहर में डेली ड्राइव करने वालों के लिए यह रेंज शानदार है. कंपनी दावा करती है कि इस बैटरी की लाइफ 2,00,000 KM है, जो इसकी क्षमता को दर्शाता है. इसके अलावा एम्पीयर इसके ऊपर इंडस्ट्री की बेस्ट 5 साल या 75 हजार किलोमीटर की बैटरी वारंटी ऑफर कर रही है. इसके बैटरी को 3 घंटे 22 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 70 हजार रुपये से कम में आने वाली Honda Shine 100 में क्या-क्या मिलता है? जान लें इसके हर फीचर

Ampere Nexus का शानदार परफॉर्मेंस 

इस स्कूटर में 5 किलोवाट वाला मोटर सेट किया गया है, जो फासटेस्ट एक्सलरेशन और स्मूद पावर डिलीवरी देती है. इसकी टॉप स्पीड 93 kmph बताई गई है. यह स्पीड केवल शहरों ही नहीं, बल्कि छोटे-मोटे स्ट्रेच हाइवे के लिए भी पर्याप्त है. इसकी पावर डिलीवरी प्रोडेक्टेबल रखी गई है, जिसका मतलब है कि नए राइडर के लिए इसे कंट्रोल कर पाना ईजी है. 

Ampere Nexus डेली यूज के लिए आरामदायक 

यदि आप डेली आरामदायक राइडिंग का अनुभव लेना चाहते हैं, तो एम्पीयर नेक्सस बढ़िया चॉइस हो सकती है. इसमें अपराइट राइडिंग पोस्चर और लंबी-चौड़ी आरामदायक सीट मिलती है. इसका सस्पेशन सेटअप भारतीय सड़कों के गड्ढों और आसमान सतहों के झटकों को अच्छी तरह झेलने के लिए ट्यून किया गया है, जिससे डेली का सफर कम थकान वाली होगी. इसके अलावा स्कूटर का चेसिस कॉर्नरिंग के समय तेज स्पीड पर भी काफी स्थिर रहती है, जो राइडर के कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: 60 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Sport 110 में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके हरेक फीचर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >