एक ही टोल से रोज आना-जाना करते हैं? FASTag Monthly Pass से मिलेगी राहत, जानें इसके बारे में

अगर आप रोज एक ही टोल से सफर करते हैं तो FASTag Monthly Pass आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. यह एक प्रीपेड सिस्टम है जिसमें फिक्स रकम देकर महीनेभर टोल की झंझट खत्म हो जाती है. लोकल यात्रियों के लिए यह समय और पैसे दोनों की बचत वाला आसान ऑप्शन है.

NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) उन लोगों के लिए सालाना पास की सुविधा देता है जो अक्सर अलग-अलग हाईवे टोल से गुजरते हैं. लेकिन अगर कोई यात्री ज्यादातर सिर्फ एक ही टोल प्लाजा से डेली आना-जाना करता है, तो उसके लिए एक सस्ता ऑप्शन भी मौजूद है. हम बात कर रहे हैं मंथली पास या मंथली लोकल पास की. ये सुविधा खास तौर पर लोकल यात्रियों की आसानी के लिए बनाई गई है, ताकि उन्हें हर बार टोल देने की झंझट न हो. आइए इसके बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

क्या है FASTag Monthly Pass?

FASTag Monthly Pass एक ऐसा प्रीपेड टोल सिस्टम है जो खासकर डेली एक ही टोल प्लाजा से आने-जाने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. इसमें आपको हर बार टोल देने की बजाय एक फिक्स रकम पहले से देनी होती है. फिर पूरे महीने आप उस टोल प्लाजा को कई बार बिना अलग-अलग चार्ज दिए आसानी से यूज कर सकते हैं. इससे न सिर्फ समय बचता है बल्कि हर सफर पर लगने वाले टोल खर्च में भी अच्छी बचत हो जाती है.

किन लोगों के लिए है FASTag Monthly Pass?

ये पास खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं जो डेली या अक्सर सफर करते हैं. जैसे लोकल निवासी, कमर्शियल व्हीकल ड्राइवर या ऑफिस जाने वाले लोग जो एक ही टोल प्लाजा से बार-बार गुजरते हैं. टोल ऑपरेटर की योजना के हिसाब से, इन मंथली पास में या तो अनलिमिटेड ट्रिप्स मिलती हैं या फिर फिक्स नंबर्स में यात्राएं कम कीमत पर मिल जाती हैं. इससे सफर काफी सस्ता और आसान हो जाता है.

FASTag Annual Pass से कितना अलग है FASTag Monthly Pass?

अगर आप अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो FASTag Annual Pass आपके लिए काफी फायदेमंद है. सिर्फ ₹3,075 में यह आपको 1 साल की वैलिडिटी या 200 ट्रिप्स तक की सुविधा देता है. इससे बार-बार टोल देने की झंझट खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें: न बैरियर, न लंबी लाइन… आखिर कैसे काम करता है नया बैरियर-लेस टोल सिस्टम? जानें इसके फायदे

वहीं दूसरी तरफ Monthly Pass कुछ चुनिंदा टोल प्लाजा तक ही लिमिटेड रहता है. इसमें हर महीने फिक्स नंबर्स या अनलिमिटेड ट्रिप्स मिलती हैं. आसान शब्दों में कहें तो, अगर आपकी यात्रा लोकल लेवल पर ज्यादा होती है तो Monthly Pass ठीक है. लेकिन पूरे देश में हाईवे ट्रैवल के लिए Annual Pass ज्यादा स्मार्ट और किफायती ऑप्शन है.

FASTag Monthly Pass लेने का प्रोसेस

  • सबसे पहले IHMCL की वेबसाइट पर जाएं और Buy Monthly FASTag Pass वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना टोल प्लाज़ा चुनें और CAPTCHA को वेरीफाई करें.
  • इसके बाद आप बैंक के पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपना FASTag Tag ID या गाड़ी का नंबर (VRN) डालना होगा.
  • अब अपनी जरूरत के हिसाब से पास और स्कीम चुनें और पेमेंट कर दें.
  • पेमेंट पूरा होते ही एक रसीद बन जाएगी. उसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास बढ़िया से रख लें.

ऑफलाइन ऑप्शन 

इसे आप सीधे टोल प्लाजा से भी ले सकते हैं. इस पास में आपको या तो अनलिमिटेड ट्रिप्स मिलती हैं या फिर लोकेशन के हिसाब से फिक्स नंबर्स में यात्राएं करने की सुविधा मिलती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि हर टोल प्लाजा पर इसकी कीमत अलग-अलग होती है. कई बार यह उस बैंक पर भी डिपेंड करती है जिससे पास जारी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर FASTag काम नहीं कर रहा? NHAI ने बताया क्या करना चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >