ChatGPT में आया Incognito Mode फीचर, अब बिंदास होकर पूछें AI ChatBot से सवाल

1 / 1
ChatGPT में आया Incognito Mode फीचर, अब बिंदास होकर पूछें AI ChatBot से सवाल
फुल स्क्रीन में देखें

ChatGPT में आया Incognito Mode फीचर, अब बिंदास होकर पूछें AI ChatBot से सवाल

OpenAI ने ChatGPT के लिए Incognito Mode प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है. यह फीचर यूजर और चैटबॉट के बीच के कन्वर्सेशन को प्राइवेट रखेगा. इसका मतलब यह हुआ कि यह यूजर्स और चैटबॉट की बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड नहीं करेगा.

ChatGPT Incognito Mode: ओपनएआई (OpenAI) ने चैटजीपीटी (ChatGPT) के लिए इनकॉग्निटो मोड (Incognito Mode) प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है. यह फीचर यूजर और चैटबॉट के बीच के कन्वर्सेशन को प्राइवेट रखेगा. यह यूजर्स और चैटबॉट की बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड नहीं करेगा.

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड स्टार्टअप कंपनी इस फीचर को फिलहाल ChatGPT Business सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए टेस्ट कर रही है. प्रीमियम यूजर्स को इस फीचर के साथ-साथ अतिरिक्त डेटा कंट्रोल के फीचर्स भी मिलेंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट चैटजीपीटी का नया प्राइवेसी फीचर लाने के पीछे ओपनएआई का मानना है कि इंकॉग्निटो मोड आने से चैटजीपीटी यूजर की चैट सिक्योर रहेगी.

चैटजीपीटी में नया और जरूरी अपडेट पेश करते हुए ओपनएआई यूजर्स की हिस्ट्री को सिक्योर रखना चाहती है. वहीं, नये फीचर इंकॉग्निटो मोड की मदद से यूजर की चैट को प्राइवेट रखा जा सकेगा.

इनकॉग्निटो मोड प्राइवेट सर्चिंग का जरिया है. जब कोई यूजर किसी वेबसाइट पर कोई जानकारी तलाशता है, वेब ब्राउजर डिफॉल्ट मोड में यूजर की सर्च हिस्ट्री और एक्टिविटी ट्रैक करता है. सिस्टम में रिकॉर्ड होने से हिस्ट्री के जरिये उस इंफॉर्मेशन पेज पर पहुंचा जा सकता है. ऐसे में इनकॉग्निटो मोड यूजर की पहचान और उसकी वेब हिस्ट्री छिपा कर रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >