रोड सेफ्टी का डबल डोज, अब हेलमेट भी होंगे ‘बाय डिफॉल्ट’, नयी गाड़ी लेते समय शोरूम से मिलेंगे मुफ्त

2 Wheeler 2 Free Helmet Rule: 1 जनवरी 2026 से नई दोपहिया खरीद पर मिलेगा दो BIS प्रमाणित मुफ्त हेलमेट. भारत सरकार का यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और पीछे बैठे यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है. नियम से घटिया हेलमेट की बिक्री पर रोक लगेगी और जागरूकता बढ़ेगी. जानिए पूरी जानकारी और असर.

2 Wheeler 2 Free Helmet Rule: भारत सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर अब और सख्त हो गई है. जब भी कोई नयी दोपहिया वाहन खरीदेगा, तो उसे डीलरशिप से दो BIS प्रमाणित हेलमेट मुफ्त दिये जाएंगे. यह फैसला सड़क दुर्घटनाओं में मौत की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, खासतौर पर पीछे बैठे यात्री की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए. नये नियम 1 जनवरी 2026 से देशभर में लागू होने जा रहे हैं.

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता

अब तक अक्सर यह देखा गया है कि बाइक या स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट नहीं पहनते हैं, जिससे हादसे की स्थिति में उनकी जान को गंभीर खतरा होता है. सरकार का मानना है कि हेलमेट की संख्या बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सकता है, और लोग कानून का पालन ज्यादा जिम्मेदारी से करेंगे.

BIS प्रमाणित हेलमेट ही ग्राहकों को दिये जाएंगे

दो पहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए हेलमेट का यह नियम सिर्फ संख्या का मामला नहीं है, बल्कि गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखा गया है. केवल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणित हेलमेट ही ग्राहकों को दिये जाएंगे, ताकि वे सुरक्षित हों और लंबे समय तक उपयोग किये जा सकें. इससे घटिया और सस्ते नकली हेलमेट की बिक्री पर भी लगाम लगेगी.

वाहन डीलर्स पर भी नयी जिम्मेदारियां

इस पहल का सकारात्मक प्रभाव केवल ग्राहकों पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि वाहन डीलर्स पर भी नयी जिम्मेदारियां होंगी. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर ग्राहक को दो मानक हेलमेट मिलें और इसकी जानकारी बिक्री दस्तावेजों में भी दर्ज हो.

जनहित में यह नियम

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, देश में हर साल हजारों लोग केवल हेलमेट न पहनने की वजह से जान गंवा देते हैं. ऐसे में यह नियम न सिर्फ जनहित में है, बल्कि देश की समग्र सड़क सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा भी है.

1 लाख की स्कूटी, 14 लाख का नंबर: जुनून की कीमत नहीं होती!

Electric Scooter Fire: आपकी एक गलती बना सकती है EV को आग का गोला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >