80 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Star City plus में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके फीचर्स

TVS Star City Plus 80 हजार रुपये से कम कीमत में एक बेहतरीन विकल्प है. यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस, शानदार माइलेज और आधुनिक फीचर्स से लैस है. जानें इसके इंजन, फीचर्स और सेफ्टी के बारे में.

देश के टू-व्हीलर ऑटो मार्केट में कई सारी कंपनियां हैं, जो कम कीमत में ग्राहकों के लिए दमदार बाइक्स ऑफर करती हैं. उसी में एक नाम टीवीएस का भी आता है, जिसकी बाइकों का क्रेज काफी ज्यादा है. कंपनी की स्टार सिटी प्लस अपने दमदार परफॉर्मेंस, शानदार माइलेज और धांसू मॉडर्न फीचर्स के लिए जानी जाती है. यदि आप भी 80 हजार से कम कीमत में एक बढ़िया बाइक खोज रहे हैं, तो TVS Star City Plus आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि इस किफायती बाइक में क्या-क्या मिलता है. 

TVS Star City plus: इंजन और उसका दमदार परफॉर्मेंस 

टीवीएस स्टार सिटी प्लस में कंपनी की तरफ से 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन ऑफर किया जाता है. यह इंजन 7350 rpm पर 8.08 bhp की ताकत और 4500 rpm पर 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस बाइक के इंजन को किक और इलेक्ट्रिक दोनों तरीकों से स्टार्ट किया जा सकता है. स्टार सिटी प्लस 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. 

TVS Star City plus: मॉडर्न फीचर्स 

मॉडर्न फीचर्स के मामले में टीवीएस स्टार सिटी प्लस बेहतरीन पैकेज लेकर आती है. इसमें एलईडी हैंडलैंप मिलता है, जो कम बिजली की खपत के साथ बेहतर और तेज लाइट देती है. इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है, जिससे आप सफर के समय कभी भी फोन चार्ज कर सकते हो. इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी लगाया गया है, जो 109.7 सीसी इंजन को बेहतर और स्मूद राइडिंग देता है. इसमें सुविधाजनक राइड के लिए साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच दिया गया है. 

TVS Star City plus: सेफ्टी फीचर्स 

स्टार सिटी प्लस में सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (CBT) मिलती है, जो कंबाइंड है. यह फीचर पीछे का ब्रेक लगाने पर आगे की ब्रेक को बैलेंस रखता है, ताकि बाइक स्किड न करे. साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ लगा है, जिससे कोई भी राइडर यदि स्टैंड लगने पर गाड़ी स्टार्ट करेगा, तो इंजन चालू नहीं होगा. इसमें आपको डिस्क और ड्रम ब्रेक ऑप्शन मिलते हैं. इसका हेडलाइट ऑटोमैटिक ऑन रहता हैं, जिससे दिन में भी बाइक ट्रैफिक में सामने वाले को दूर से दिखती है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 172 mm है और 17 इंच के ट्यूबलेस टायर के साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी यह बाइक अच्छा बैलेंस देता है. 

TVS Star City plus क्यों खरीदें?

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवीएस स्टार सिटी प्लस 60 से 70 kmpl माइलेज दे सकती है. इसके साथ-साथ शुरुआती एक्स शोरूम कीमत भी 72,500 (ड्रम) और 75,200 (डिस्क) रुपये है. यदि आप बढ़िया माइलेज, किफायती दाम और आरामदायक राइड चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए बेहतर चॉइस बन सकती है. इसके अलावा रोजाना इस्तेमाल करने के लिए भी ग्राहकों को अच्छा पैकेज देती है. 

ये भी पढ़ें: 70 हजार रुपये से कम में आने वाली Honda Shine 100 में क्या-क्या मिलता है? जान लें इसके हर फीचर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >