इंडियन ऑटोमोबाइल टू-व्हीलर्स मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प की बाइकों का जलवा बरकरार है. कंपनी की सस्ती और दमदार बाइक्स ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं और यही वजह है कि सड़कों पर इसका राज है. इसी कंपनी की Hero Xtreme 125R का क्रेज भी काफी ज्यादा है जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1 लाख रुपए से भी कम है. यदि आपको भी किफायती दाम में एक शानदार हीरो की बाइक की तलाश है, तो एक्सट्रिम 125आर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. इस लेख में हम आपको इसमें क्या-क्या मिलता है उसका हर एक फीचर बताएंगे. इसमें इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ कई सारी चीजें शामिल हैं.
Hero Xtreme 125R: राइडिंग फीचर्स
हीरो एक्सट्रिम 125आर के राइडिंग फीचर्स में सबसे पहले 3 राइडिंग मोड मिलेंगे, जिसके हिसाब से आप सड़कों को देखते हुए राइड चेंज कर पाएंगे. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल सिस्टम मिलेगा, जिससे आप स्पीड को अपने हिसाब से सेट करके हर एक लॉंग स्ट्रेच पर एफर्टलेस राइड का एक्सपिरियंस ले पाएंगे. 4.2 इंच का मल्टीकलर LCD डिस्प्ले लगा है, जो आपके राइड को रोमांचक बनाता है. इस सेगमेंट में पहली बार 4 अनबिटेबल वाइड रियर टायर फिट किया गया है.
Hero Xtreme 125R: स्टाइल
स्टाइल के मामले में भी हीरो की यह बाइक जबरदस्त है. इसमें न्यू कलर एंड स्ट्राप्स मिलेंगे, जो सेम पावरफुल प्रजेंस देता है. इसके अलावा बोल्ड कंफर्टेबल सीट मिलता है, जिससे आपको आरामदायक राइड मिलता है. स्टाइलिश डिजाइन और स्मूद राइड के लिए स्लीक स्प्लीट सीट भी दिया गया है. स्पोर्टी मफलर कवर के साथ-साथ इंक्रेडिबल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, एलईडी और एलईडी विंकर्स है.
Hero Xtreme 125R: सेफ्टी फीचर्स
हीरो की इस दमदार बाइक में आपको सेफ्टी फीचर्स का भरपूर ध्यान रखा गया है. इसमें आपको सेफ्टी के तौर पर ड्यूअल चैनल ABS मिलता है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी का बैलेंस बना रहता है और गिरने का डर नहीं होता. इसके अलावा पैनिक ब्रेक अलर्ट के साथ 276 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है, जिससे तुरंत आपकी बाइक रुक जाएगी. इस सेगमेंट में अच्छी कंट्रोल के लिए पहली बार सिंगल चैनल ABS भी लाया गया है.
Hero Xtreme 125R: इंजन
हीरो एक्सट्रिम 125आर में 124.7सीसी एयर/कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8250 RPM पर 11.4 BHP पावर और 6500 RPM पर 10.5 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इतना ही नहीं, इसके अलावा यह गाड़ी सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
