₹68,792 वाली Hero HF Deluxe में क्या-क्या मिलता है? जानें इसका हर एक फीचर

अगर आप एक सस्ती और दमदार बाइक की तलाश में हैं, तो Hero HF Deluxe आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. मात्र ₹68,792 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर यह बाइक शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज का वादा करती है. आइए जानते हैं इसके सभी खास फीचर्स और खूबियों के बारे में.

अगर आप सस्ती और दमदार बाइक के शौकीन हैं, तो यहां हम आपको एक ऐसी धांसू टू-व्हीलर लेकर आए हैं, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए. दरअसल, हम बात हीरो एचएफ डीलक्स की कर रहे हैं, जो देश की पॉपुलर बाइकों की सूची में आती है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68.7 हजार रुपए है. इसके बावजूद भी इसका सड़कों पर जबरदस्त क्रेज है, क्योंकि कम कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस देने वाली बाइक मानी जाती है. आइए इस आर्टिकल में इसके इंजन, सपेक्स, डिजाइन और फीचर्स का जिक्र करेंगे.

Hero HF Deluxe: कंवीनियंश फीचर्स 

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के द्वारा बनाई गई हीरो एचएफ डीलक्स में आपको I3s टेक्निक, लो फ्रिक्शन इंजन, न्यू ग्राफिक्स, LED हेडलाइट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लो फ्यूल इन्डिकेटर, 18 इंच के पहिये और एडजस्टेबल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ड्यूअल रियर शॉक्स, ड्रम ब्रेक, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, साइड स्टैन्ड इन्डिकेटर और ट्यूबलेस टायर्स भी मिलते हैं. 

Hero HF Deluxe: सेफ्टी फीचर्स 

हीरो एचएफ डीलक्स में बैलेंस ब्रेकिंग करने के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) सिस्टम दिया गया है, जो आगे और पीछे दोनों पहियों पर अचानक ब्रेक लगाने के समय सामान दबाव डालता है. आगे की ओर टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और पीछे 2-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है, जो गड्ढों वाली सड़कों पर गाड़ी को स्थिर रखता है. इसके अलावा इसमें ट्यूबलेस टायर्स का ऑप्शन मिलता है, जो पंचर होने की स्थिति में भी गाड़ी का बैलेंस बनाकर रखता है. 

Hero HF Deluxe: इंजन और माइलेज

इस बाइक में 97.2 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर (OHC) इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 PS (7.9 BHP) और 6000 rpm पर 8.05 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें एडवांस प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन और XSens टेक्नोलॉजी हैं, जो इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर और फ्यूल की खपत को कम करता है. इसके अलावा इस बाइक का माइलेज लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जाता है. इस बाइक में 12V-3Ah MF बैटरी, 12V 35/35W हैलोजन बल्ब हेडलैंप, 12V-5/21W-MFR टेल-स्टॉप लैंप और 12W - 10W x 4MFR टर्न सिग्नल लैंप मिलता है.

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >