यदि आप एक 90 हजार रुपए से कम में दमदार स्कूटर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो टीवीएस जुपिटर 125 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस स्कूटर का इंडियन ऑटोमोबाइल टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त क्रेज है, यही वजह है कि सड़कों पर आपको यह स्कूटर किसी न किसी के हाथों में दिख ही जाएगा. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 86,940 रुपए है, जो आपकी बजट के हिसाब से फिट बैठेगा. कम कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस देने के लिए यह स्कूटर जाना जाता है. चलिए इसमें क्या-क्या मिलता है उसके बारे में हम आपको जानकारी देते हैं. इस आर्टिकल में इसका हर एक फीचर जानेंगे.
TVS Jupiter 125: कन्वीनियंस फीचर्स
टीवीएस जुपिटर 125 में कंवीनियंश फीचर्स के तौर पर ऑल इन वन लॉक मिलेगा, जिससे सिंगल लॉक में सीट, फ्यूल टैंक और हैंडल तीनों खुल जाएगा. इसके अलावा एकस्टर्नल फ्रंट फ्यूल फिल, मोबाइल चार्जर इन फ्रंट, वन टच कोलैप्सिबल बैग हुक, स्मार्ट एंड स्टायलिश सेमी डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर और पेटेंटेड E-Z सेंटर स्टैंड जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे.
TVS Jupiter 125: कम्फर्ट फीचर्स
कम्फर्ट फीचर्स के रूप में आपको टीवीएस जुपिटर में 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक, बेस्ट इन क्लासस इर्गोनॉमिक्स, बॉडी बैलेंस टेक्नॉलिजी, ईजी ग्राउंड रिच, फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और 790 mm लॉंग सीट मिलेंगे, जो आपके लिए आरामदायक रहेगा.
TVS Jupiter 125: स्पेस फीचर्स
इस टीवीएस जुपिटर 125 के स्पेस फीचर्स में बेस्ट इन क्लास अंडर सीट स्टोरेज, फ्रंट 2 लीटर ग्लोव बॉक्स, लार्ज फ्रंट लेग स्पेस और सीट बेस विद गद्दी शामिल हैं.
TVS Jupiter 125: स्टाइल फीचर्स
स्टाइल फीचर्स के तौर पर टीवीएस जुपिटर 125 में आपको कटिंग एज डिजाइन वाली हेड (लाइट) से टेल (लाइट) हेडलैंप, क्रोम हाइलाइट्स, प्रीमियम ड्यूअल कलर इनर पैनल, सिग्नेचर फ्रंट लाइट गाइड्स, बॉडी कलर ग्रैब रेल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलीगेंट टेल लैंप विद ग्रैबरेल रिफलेक्टर और प्रीमियम 3डी एंबलेम मिलेंगे.
TVS Jupiter 125: सेफ्टी फीचर्स
इस स्कूटर में कंपनी ने सेफ्टी का भी भरपूर ध्यान रखा है. इसके लिए इसमें आपको सिंक ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (CBT) वाली डिस्क ब्रेक, मेटल मैक्स, पास बाय स्विच, साइड स्टैंड इन्डिकेटर एंड इंजन इन्हीबिट और टेललैंप विद रिफलेक्टर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.
TVS Jupiter 125: परफॉर्मेंस
इस स्कूटर की धांसू परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें 125 सीसी का न्यू पवरफुल इंजन दिया है. इसके अलावा इस गाड़ी में साइलेंट एंड रिलाएबल स्टार्ट के लिए इंसटैंट इग्नीशन विद नॉइस लगाया है. इतना ही नहीं माइलेज बढ़िया पाने के लिए इसमें TVS इंटेलीगो टेक्नोलॉजी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
