अगर आप Volkswagen Tayron खरीदने की सोच रहे थे लेकिन इसकी कीमत आपको ज्यादा लग रही थी, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने इसका नया Life बेस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि यह टॉप मॉडल R-Line से पूरे 5 लाख रुपये सस्ता है. इसके बावजूद इंजन, परफॉर्मेंस और लगभग सभी जरूरी फीचर्स पहले जैसे ही मिलते हैं.
कीमत कम करने के लिए Volkswagen ने R-Line का स्पोर्टी कॉस्मेटिक पैकेज हटाया है. अगर आप Skoda Kodiaq, Toyota Fortuner या Jeep Meridian जैसी SUVs पर भी नजर रख रहे हैं, तो यह नया वेरिएंट आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि Tayron Life में क्या-क्या मिलता है.
Volkswagen Tayron Life: डिजाइन
Volkswagen Tayron Life को कंपनी की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश किया गया है. इसमें LED Plus हेडलैंप्स, सामने की तरफ इल्यूमिनेटेड ग्रिल और चमकता हुआ Volkswagen लोगो मिलता है. SUV में 18-इंच के Bologna अलॉय व्हील्स और ब्लैक रूफ रेल्स दिए गए हैं. वहीं पीछे की तरफ कनेक्टेड 3D LED टेललाइट्स के साथ इल्यूमिनेटेड Volkswagen बैज दी गई है. इसके अलावा ORVMs पर प्रोजेक्शन लाइटिंग और डोर हैंडल के नीचे इल्यूमिनेटेड ट्रफ्स जैसे छोटे-छोटे प्रीमियम टच मिलते हैं.
Volkswagen Tayron Life: इंजन और पावर
नई Volkswagen Tayron Life में 2.0-लीटर TSI EVO टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Volkswagen के 4MOTION ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 204bhp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, बेहतर राइड क्वालिटी और शानदार हैंडलिंग के लिए इसमें आगे की तरफ McPherson Strut और पीछे Multi-Link सस्पेंशन दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Tata Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
Volkswagen Tayron Life: फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो Volkswagen Tayron Life का केबिन काफी प्रीमियम और टेक-लोडेड है. इसमें 26.03 cm का डिजिटल कॉकपिट और 32.77 cm का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. ये वायर और वायरलेस दोनों तरह से Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एक साथ दो स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चार्जिंग, पैडल शिफ्टर्स और कई USB पोर्ट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
आराम के मामले में भी यह SUV किसी से पीछे नहीं है. इसमें आगे की तरफ ergoActive इलेक्ट्रिक सीटें मिलती हैं, जिनमें 12-वे एडजस्टमेंट, लम्बर सपोर्ट, हीटिंग, वेंटिलेशन और 8 तरह के मसाज मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, कीलेस एंट्री, हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट, रियर सन ब्लाइंड्स, स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली दूसरी रो की सीटें, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, Eco, Comfort, Sport, Individual, Off-road और Snow समेत कुल 6 ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं.
Volkswagen Tayron Life: सेफ्टी फीचर्स
इसमें पूरे 9 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में लेवल-2 ADAS मिलता है, जिसमें 14 एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इनमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर ट्रैफिक अलर्ट, एग्जिट वार्निंग, ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट, पार्क असिस्ट प्लस, रियर व्यू कैमरा, पैदल यात्रियों (पेडेस्ट्रियन) और साइकिल सवारों (साइक्लिस्ट) की पहचान, साथ ही ऑटोमैटिक हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.
इतना ही नहीं, Tayron Life में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक (XDS), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स, डायनेमिक कॉर्नरिंग लाइट्स और ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: नई Nissan Tekton पर आया दिल? जानें किस वेरिएंट के लिए खर्च करने होंगे कितने रुपये
