Viral Video: मजे से स्कूटी भगाते दिखे बच्चे, दोनों की उम्र जोड़कर भी 18 साल नहीं, नियमों की उड़ाई धज्जियां

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो नाबालिग बच्चे स्कूटी चलाते नजर आए. जानिए क्या कहता है कानून और क्यों उठ रहे हैं सवाल पैरेंट्स पर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इसमें दो नाबालिग बच्चे बिना किसी डर के स्कूटी चलाते नजर आ रहे हैं. उम्र महज 12-13 साल, लेकिन हिम्मत ऐसी कि ट्रैफिक नियमों की परवाह ही नहीं. यह वीडियो न सिर्फ बच्चों की लापरवाही दिखाता है, बल्कि पैरेंट्स की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करता है.

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दो बच्चे एक स्कूटी पर सवार हैं. एक चला रहा है, दूसरा पीछे बैठा है. दोनों की उम्र मिलाकर भी 18 साल नहीं लगती. स्कूटी चलाने का तरीका देखकर लगता है कि उन्हें इसकी अच्छी-खासी प्रैक्टिस है. लेकिन कानून साफ कहता है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे किसी भी तरह की मोटर गाड़ी नहीं चला सकते.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो ट्विटर पर @HasnaZaruriHai नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है- “दोनों की उम्र मिलाकर भी 18 नहीं होगी”. 16 सेकंड के इस वीडियो को 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा- “पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं. ये आगे चलकर कानून तोड़ने में माहिर होंगे.” दूसरे ने कहा- “गलत है! फिर जब हादसा होगा तो पैरेंट्स धरना देंगे?” कई यूजर्स ने पैरेंट्स को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बच्चों की डिमांड पूरी करना उनकी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी नहीं.

कानून क्या कहता है?

भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जा सकता. ऐसे में नाबालिग द्वारा वाहन चलाना गैरकानूनी है और इसके लिए पैरेंट्स पर भी कार्रवाई हो सकती है.

Viral Video: 11 लाइसेंस वाली ड्राइवर अम्मा ने 72 की उम्र में दुबई की सड़कों पर दौड़ायी रोल्स-रॉयस

Viral Video: दूल्हे की सुपरहीरो एंट्री, बैटमैन कार से आया, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस, प्रेमी जोड़े ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >