Viral Video: छोटी सी Jimny का बड़ा जलवा, Thar, Fortuner और Traveller को खींचकर दिखा दिया असली दम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो ���हा है. वीडियो में पांच डोर वाली मारुति जिम्नी छोटी होने बाद भी बड़ी-बड़ी SUV को आराम से खींच ले रही है. जगह कोई भी हो जिम्नी हर जगह में पावरफुल नजर आ रही है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

Viral Video: आपने वो लाइन तो जरूर सुनी होगी ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका.’ अक्सर ये लाइन किसी शख्स के लिए इस्तेमाल की जाती है लेकिन हाल ही आए एक वीडियो को देख कर आप ये लाइन एक गाड़ी के लिए बोलेंगे. पांच डोर वाली मारुति जिम्नी जून 2023 में भारतीय बाजार में उतरी थी. उस समय नई महिंद्रा थार ‘रग्ड ऑफ-रोड SUV’ सेगमेंट में छाई हुई थी. जैसे ही जिम्नी लॉन्च हुई, लोगों ने दोनों की ऑफ-रोड क्षमता की कंपैरिजन शुरू कर दी.

ये गाड़ियां मुश्किल रास्तों और टेढ़े-मेढ़े इलाकों में कैसे परफॉर्म करती हैं ये हम सब जानते हैं. आज भी दोनों की रोड प्रेजेंस को लेकर तुलना होती रहती है. अपने बड़े साइज और दमदार लुक की वजह से थार (और ROXX) इस मामले में आगे नजर आती है. लेकिन हाल ही वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखा की सिर्फ लुक्स और रोड प्रेजेंस देखकर गाड़ी नहीं चुननी चाहिए. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं वो आपको नीचे वीडियो देखने के बाद पता चल जाएगा.

Jimny को हलके में मत लेना… 

वीडियो की शुरुआत में हम देखते हैं कि जिम्नी हाईवे पर चल रही है, और उसके पीछे एक सफेद थार ROXX चल रही है. यहां दोनों की रोड पर मौजूदगी में साफ फर्क नजर आता है. अगले कुछ शॉट्स में जिम्नी एक्शन में दिखती है. वो बर्फ में फंसी थ्री-डोर थार को टो करती है. आगे दिखता है कि ये SUV पहाड़ी सड़कों पर एक Force Traveller को खींच रही है. फिर इसे एक ट्रैक्टर को कीचड़ भरे खेत से बाहर निकालते हुए देखा जाता है. वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि ये Fortuner को भी टो कर रही है. ये सारी झलकियां दिखाती हैं कि छोटा इंजन होने के बावजूद ये छोटी SUV कितनी पावरफुल है.

Viral Video: देखें वीडियो

Jimny के फीचर्स

सुजुकी जिम्नी एक 4-सीटर ऑफ-रोड SUV है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें 4WD सिस्टम के साथ लो-रेंज ट्रांसफर गियर और 210MM का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसके कुछ खास फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और सेफ्टी के लिए ABS, EBD और एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

यह भी देखें: Viral Video: सड़क पर कीलें बिछाकर ड्राइवरों को फंसाने की साजिश! क्या आपने भी महसूस किया है ऐसा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >