Mercedes से Tata तक, जून 2026 में लॉन्च होने वाली हैं कई जबरदस्त कारें

Upcoming Cars Launching in June 2026: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए खास साबित हो सकता है. इस महीने लग्जरी सेडान, इलेक्ट्रिक SUV, कूपे-SUV और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल्स समेत कई बड़ी लॉन्चिंग होने वाली हैं.

Upcoming Cars Launching in June 2026: मई 2026 में भारतीय ऑटो बाजार में कई नई और अपडेटेड कारों की एंट्री देखने को मिली थी. अब जून 2026 भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी नई लग्जरी कारों, इलेक्ट्रिक SUVs और हाइब्रिड मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. Mercedes-Benz से लेकर BMW, Honda, Tata Motors और BYD जैसी कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल्स के साथ बाजार में हलचल मचाने वाली हैं. खास बात यह है कि इस बार लॉन्च होने वाली कारों में प्रीमियम फीचर्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक पावर और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

Mercedes-Benz S-Class Facelift

Mercedes-Benz भारत में 15 जून 2026 को नई S-Class Facelift लॉन्च करने वाली है. यह भारत की पहली प्लग-इन हाइब्रिड S-Class होगी. इसमें 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh बैटरी पैक मिलेगा. यह सेटअप 435hp की पावर और 680Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी के मुताबिक कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है. नई S-Class में बड़ा क्रोम ग्रिल, नए LED DRLs, स्लिम टेललाइट्स और MBUX Superscreen सिस्टम मिलेगा. इसमें लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

BMW X6 M60i

BMW ने X6 M60i की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी लॉन्चिंग जून 2026 में हो सकती है. इस लग्जरी कूपे-SUV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन 523hp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करेगा. कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और AWD सिस्टम मिलेगा. BMW का दावा है कि यह SUV 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें स्पोर्टी डिजाइन, 21-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, डुअल स्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Honda ZR-V

Honda ने हाल ही में भारत में अपनी फ्लैगशिप SUV ZR-V को शोकेस किया था और अब इसकी कीमत जून में सामने आ सकती है. यह SUV भारत में CBU यूनिट के रूप में आएगी. कार में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क देगा. इसमें e-CVT गियरबॉक्स दिया जाएगा. Honda ZR-V में 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Skoda Kodiaq RS

Octavia RS के बाद अब Skoda भारत में अपनी पहली RS SUV Kodiaq RS लॉन्च करने की तैयारी में है. यह SUV CBU मॉडल के रूप में लाई जा सकती है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो स्टैंडर्ड Kodiaq से ज्यादा पावरफुल होगा. कार में 7-स्पीड DCT और AWD सिस्टम मिलेगा. डिजाइन की बात करें, तो इसमें ब्लैक ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, 20-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए जाएंगे. केबिन में ऑल-ब्लैक थीम और स्पोर्टी सीट्स मिलेंगी.

Tata Sierra EV

Tata Motors जल्द ही Sierra EV को लॉन्च कर सकती है. यह कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो Harrier EV के नीचे पोजिशन की जाएगी. Sierra EV में RWD और AWD दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं. हालांकि बैटरी पैक की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 500 किमी से ज्यादा हो सकती है. SUV में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, नया बंपर डिजाइन और एयरोडायनामिक व्हील्स मिल सकते हैं. इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Maruti e Vitara और MG ZS EV से होगा.

BYD की नई PHEV कार

BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है. हालांकि अभी मॉडल का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में Atto 2 और Sealion 6 PHEV ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं. इन कारों में पेट्रोल इंजन के साथ बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे 900 किमी से ज्यादा की कंबाइंड रेंज मिलने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें: ऑफ-रोड व्हील्स फिट करते ही बदल गई Tata Sierra, मॉडिफाइड लुक का वीडियो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >