Budget 2023 Live Streaming: निर्मला सीतारमण के बजट से जुड़े सारे अपडेट्स, यहां देखें LIVE

Budget 2023 LIVE वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला पांचवां बजट होगा. 2024 के आम चुनावों से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. पिछले साल की तरह यह बजट भी पेपरलेस होगा. केंद्रीय बजट 2023 का सीधा प्रसारण आप कहां देख सकते हैं और कहां मिलेंगे आपको बजट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स, आइए जानें-

Union Budget 2023 Live Streaming : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharamn) बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट (Union Budget 2023) पेश करेंगी. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट वह दस्तावेज होता है, जो उस विशेष वर्ष के लिए सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण देता है. 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह 11वां बजट होगा, वहीं 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद यह सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला पांचवां बजट होगा. 2024 के लिए प्रस्तावित आम चुनावों से पहले, यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही यह बजट भी पेपरलेस होगा. केंद्रीय बजट 2023 का सीधा प्रसारण आप कहां-कहां देख सकते हैं और कहां मिलेंगे आपको बजट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स, आइए जानें-

Budget 2023 Date & Time

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी. केंद्रीय बजट 2023 का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और संसद टीवी पर होगा. बजट का लाइव टेलीकास्ट इनके यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भी बजट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर करेगा. सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स, जैसे- फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर भी बजट का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

Also Read: Budget 2023 Expectations: EV पर सब्सिडी बढ़े, पार्ट्स पर GST घटे, तो तेज दौड़ेगी ऑटो इंडस्ट्री
Budget 2023 Is Paperless

मोदी सरकार का बजट पिछले साल की ही तरह, इस बार भी पेपरलेस बजट (paperless budget) होगा. यह तीसरा मौका होगा, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिना कागज के संसद में बजट भाषण पढ़ेंगी. 2021 में सरकार ने पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया था. उस समय संसद के सदस्यों और आम जनता को बजट डॉक्यूमेंट ऐक्सेस कराने के लिए सरकार ने Union Budget Mobile App लॉन्च किया था. 1 फरवरी, 2023 को जब वित्त मंत्री अपना बजट भाषण पूरा कर लेंगी, तब इस मोबाइल ऐप पर बजट डॉक्यूमेंट उपलब्ध होंगे. यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में है. यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. यह ऐप आम बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी डाउनलोड किया जा सकता है.

Budget 2023 LIVE Updates

आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर साल संसद में एक बजट सत्र (Budget Session) आयोजित करती है. इस बजट सत्र में देश के आर्थिक विकास और इकोनॉमी से जुड़े विभिन्न फैसले लिये जाते हैं. वित्त मंत्री इस बजट सत्र में ही अगले वित्त वर्ष के लिए देश का आम बजट पेश करते हैं. आम बजट 2023 से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स हमारी वेबसाइट prabhatkhabar.com पर आपको मिलते रहेंगे. आप इसके लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब चैनल का भी रुख कर सकते हैं. इसके अलावा, आप बजट के दिन सभी प्रमुख बिजनेस और न्यूज चैनलों पर केंद्रीय बजट 2022 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पा सकते हैं.

Also Read: Budget 2023: आम बजट से पहले इसकी मुश्किल शब्दावली आसान भाषा में समझ लेंगे, तो फायदे में रहेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >