Elon Musk के नेतृत्व में Twitter का हाल बेहाल, रेवेन्यू घटा और कर्ज बढ़ा

ताजा खबर यह है कि ट्विटर (Twitter) का टाइम आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कंपनी खस्ताहाल हो गई है. विज्ञापनों से होनेवाली कमाई आधी रह गई है. कंपनी का पर कर्ज बढ़ गया है. यह जानकारी कंपनी के मालिक एलन मस्क ने खुद ट्वीट (Elon Musk Tweet) करके दी है.

Elon Musk Twitter News : दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शामिल (Richest Man on Earth) एलन मस्क (Elon Musk) जब से ट्विटर के मालिक बने हैं, यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट (Micro – Blogging Site Twitter) तब से ही लगातार खबरों में (Twitter News) छायी हुई है. ताजा खबर यह है कि ट्विटर (Twitter) का टाइम आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कंपनी खस्ताहाल हो गई है. विज्ञापनों से होनेवाली कमाई आधी रह गई है. कंपनी का कैश फ्लो नेगेटिव में चल रहा है और उस पर कर्ज बढ़ गया है. यह जानकारी कंपनी के मालिक एलन मस्क ने खुद ट्वीट (Elon Musk Tweet) करके दी है. मस्क ने कहा है कि कोई भी कदम उठाने से पहले कंपनी के लिए पॉजिटिव कैश फ्लो में आना जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अप्रैल से मई के पहले हफ्ते के बीच ट्विटर के ऐड रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. मस्क की कंपनी के टॉप 1000 एडवर्टाइजर्स में से केवल 43 प्रतिशत रह गए हैं.

एडवर्टाइजर्स ने किया किनारा

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था. एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनने के बाद से ही इस कंपनी में उथलपुथल मचनी शुरू हो गई. मस्क ने सबसे पहले कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) सहित चार शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई. इसके बाद वह कई बार ट्विटर की पॉलिसीज में बदलाव कर चुके हैं. इसके बाद कंटेंट पॉलिसी में बदलाव की आशंका, बड़ी संख्या में छंटनी और ट्विटर के भविष्य को लेकर अनिश्चितता की वजह से अधिकांश एडवर्टाइजर्स ने इस प्लैटफॉर्म से किनारा कर लिया था. हालांकि, एलन मस्क ने अप्रैल में एक इंटरव्यू में बताया था कि ट्विटर ब्रेकिंग ईवन की स्थिति में है और अधिकांश एडवर्टाइजर्स उनके मंच पर लौट आये हैं.

Also Read: Twitter vs Threads: थ्रेड्स ऐप को लेकर मेटा के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की तैयारी में ट्विटर

ट्विटर की नयी चुनौतियां

ट्विटर को छोड़कर जा चुके एडवर्टाइजर्स को वापस लाने के लिए एलन मस्क ने इसी साल मई के महीने में लिंडा याकारीनो (Linda Yaccarino) को ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया. वह इससे पहले एनबीसी यूनिवर्सल (NBCUniversal) की मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर चुकी हैं. ट्विटर की नवनियुक्त सीईअो ट्विटर के पुराने एडवर्टाइजर्स को वापस जोड़ने के काम में लगी थीं, इसी बीच एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए कंटेंट ऐक्सेस को लिमिटेड कर दिया. इससे लिंडा याकारीनो की कोशिशों को झटका लगा. वजह थी कि जब यूजर्स को कंटेंट कम मिलेगा, तो एडवर्टाइजर्स के प्रोडक्ट्स तक उनकी पहुंच कम हो जाएगी. इस कदम के पीछे एलन मस्क का तर्क था कि ट्विटर का कंटेंट बड़ पैमाने पर चोरी हो रहा था और इस पर रोक लगाने के लिए यह जरूरी है. हालांकि मस्क ने इस कदम को क्षणिक बताया था. वहीं, दूसरी ओर ट्विटर की टेंशन बढ़ाते हुए मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी मेटा (Meta) प्लैटफॉर्म ने हाल ही में थ्रेड्स (Threads) लॉन्च करके ट्विटर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर का राइवल प्लैटफॉर्म माने जा रहे मेटा के थ्रेड्स ने अपनी लॉन्चिंग के एक हफ्ते में ही 10 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर इस बात के पुख्ता संकेत दे दिये हैं कि आने वाले दिनों में ट्विटर की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ने जा रही हैं.

Also Read: Elon Musk ने सुधार ली अपनी गलती? Threads के लॉन्च होते ही तुरंत बदल दिया Twitter का यह नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >