Twitter Blue : ट्विटर को हर महीने 900 रुपये देकर आपको क्या मिलेगा? जानें

twitter blue service launched in india check subscription price android ios web users – कंपनी ने इसे 900 रुपये प्रति महीने की कीमत पर लॉन्च किया है. यह लिमिटेड टाइम ऑफर है. ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर ब्लू टिक के अलावा, आपको दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे. आइए जानें-

Twitter Blue Subscription Price Benefits: ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च (Twitter Blue Subscription Launched In India) हो गई है. एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी की इस सर्विस का फायदा उठा कर आप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ब्लू टिक हासिल कर सकते हैं. कंपनी ने इसे 900 रुपये प्रति महीने की कीमत पर लॉन्च किया है. यह लिमिटेड टाइम ऑफर है. ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर ब्लू टिक के अलावा, आपको दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे. आइए जानें-

ट्विटर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को कंपनी ने 900 रुपये प्रति महीने की कीमत पर लॉन्च किया है. यह लिमिटेड टाइम ऑफर है. आने वाले समय में इसकी कीमत बढ़ायी जा सकती है. 900 रुपये का सब्सक्रिप्शन ट्विटर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए है. वेब यूजर्स को इसके लिए 650 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे. इसके साथ कंपनी कई सुविधाएं भी ऑफर कर रही है.

Also Read: Twitter किन हालात में हटा सकता है Blue Tick? जान लें यह पते की बात

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन से क्या-क्या मिलेगा?

ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने के बाद यूजर्स को कई फीचर्स मिलेंगे. इनमें ब्लू चेक मार्क, ट्वीट को एडिट करने की सुविधा, 10 निनट से ज्यादा बड़े वीडियोज पोस्ट करने की सुविधा, ऑर्गनाइज्ड बुकमार्क, कस्टम ऐप आइकॉन और एनएफटी को प्रोफाइल पिक्चर बनाने का ऑप्शन भी मिलेगा. यही नहीं, ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने के बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर नजर आनेवाले विज्ञापनों की संख्या भी कम हो जाएगी.

Twitter Blue के लिए कितना चार्ज लगेगा?

  • वेब ट्विटर के लिए 650 रुपये

  • मोबाइल (Android & iOS) के लिए 900 रुपये

  • साल भर का सब्सक्रिप्शन 6800 रुपये

    ट्विटर सालभर के लिए सब्सक्राइब करनेवालों को डिस्काउंट देगी. सालभर की सब्सक्रिप्शन फीस 6,800 रुपये है. अगर आप हर महीने सब्सक्रिप्शन लेंगे तो साल भर में आप 7,800 रुपये देंगे. ऐसे में सालभर की फीस देकर आप एक हजार रुपये बचा पाएंगे. ट्विटर ब्लू का एन्यूअल ऑफर केवल वेबसाइट यूजर्स के लिए है.

Twitter Blue के लिए कैसे सब्सक्राइब करें?

ट्विटर की पेड ब्लू टिक सर्विस ट्विटर ब्लू के लिए सब्सक्राइब करने के लिए आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ट्विटर ब्लू पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको एक पॉप-अप दिखेगा. इसके बाद एक प्लान चुनकर पेमेंट ऑप्शन डालना होगा. ट्विटर ब्लू का सालाना ऑफर केवल वेबसाइट यूजर्स के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >