भारतीय ऑटोमोबाइल की पॉपुलर कंपनी टीवीएस ने डॉक्टर डून से इंस्पायर्ड रेडर 125 का एक न्यू एडिशन लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,320 रुपये है. इसके साथ ही, कंपनी ने अपने मार्वल-थीम वाले सुपर स्क्वाड लाइनअप का विस्तार किया है. सूची में पहले से ही कई वेरिएंट्स मौजूद हैं, जिसमें आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, डेडपुल और वूल्वरिन शामिल हैं. चलिए डॉक्टर डूम कैसा दिखता है, उसके बारे में जानते हैं.
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition: मैकेनिकल बदलाव
स्टैंडर्ड रेडर 125 के मैकेनिकल फीचर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए यह परफॉर्मेंस अपग्रेड के बजाय सिर्फ एक स्पेशन कॉस्मेटिक एडिशन है. इसका इंपोर्टेंस इसलिए ज्यादा है क्योंकि टीवीएस का कहना है कि रेडर 125 और एन टॉर्क के साथ मार्वल कोलैबोरेशन की कुल सेलिंग 5 लाख यूनिट से ज्यादा हो चुकी है, जिसके चलते यह ब्रांड की सबसे सफल बाइक भी है.
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition: डिजाइन
टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन बाइक को स्पेक्ट्रल ग्रीन रंग से पेंट किया गया है, जिसमें मल्टी-टोन इफेक्ट है. इसकी खास बात यह है कि यह लाइट और व्यूइंग एंगल से देखने पर बाइक का कलर भूरे और हरे रंग के बीच चेंज होता है. फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर डॉक्टर डूम से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स बने हैं, जो कलर और डिजाइन को सुपरहीरो के सामान्य ब्रांडिंग के बजाय इस कैरेक्टर से जोड़ते हैं. यह बाइक मौजूदा TVS की सुपर स्क्वाड रेंज में शामिल हो गईं हैं, जिसमें अब रेडर 125 पर 5 अलग-अलग मार्वल किरदार हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना अलग पेंट और ग्राफिक्स ट्रीटमेंट है.
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition: इंजन और परफॉर्मेंस
टीवीएस 125 डॉक्टर डूम एडिशन में पहले जैसा ही इंजन ऑफर किया गया है. इस बाइक में आपको 124.8 सीसी का एयर और ऑइल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, थ्री वाल्व इंजन मिलता है, जो 11.4 हॉर्स पावर और 11.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. रेडर 125 का यह वेरिएंट सुपर स्क्वाड रेंज के बाकी सभी मॉडलों के साथ आता है. इस बाइक में वही कनेक्टेड रिवर्स-LCD डिस्प्ले रखा गया है, जो 85 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स और टीवीएस की iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी देता है. प्रैक्टिकल रूप से जो कस्टमर्स स्टैंडर्ड रेडर 125 के बजाय इस एडिशन को सेलेक्ट करते हैं, वे केवल कैरेक्ट थीम वाले कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट के लिए भुगतान कर सकते हैं.
TVS Raider 125 Doctor Doom Edition: कीमत
डॉक्टर डूम एडिशन की कीमत भी वही रखी गई है, जो टीवीएस के सुपर स्क्वाड वेरिएंट्स की है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,320 रुपये है. मार्केट में पहले से मौजूद अन्य कैरेक्टर्स की तुलना में इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं है. आने वाले कुछ हफ्तों में यह गाड़ी ऑथराइज्ड टीवीएस डीलर पर उपलब्ध हो जाएगा. जिन खरीदारों को रेडर 125 पसंद है और वे किसी खास कैरेक्टर थीम वाला मॉडल चाहते हैं, उनके लिए डिसाइडिंग फैक्टर केवल यह है कि कौन-सा मार्वल कैरेक्टर उन्हें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है.
ये भी पढ़ें: 10 से 14 साल के बच्चों के लिए लॉन्च हुई TVS Apache RR 200 Mini, दौड़ती है 110 km/h की स्पीड से
