99,900 में लॉन्च हुआ TVS Orbiter, मिलेगी 158 KM की रेंज

TVS ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter, ₹99,900 की कीमत में 158 KM की रेंज और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स. जानिए इसकी खासियतें

TVS Motor Company ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है- TVS Orbiter. ₹99,900 की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्कूटर एंट्री-लेवल सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार है. 3.1 kWh बैटरी और 158 किलोमीटर की IDC टेस्टेड रेंज के साथ यह स्कूटर न सिर्फ किफायती है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी प्रीमियम स्कूटर्स को टक्कर देता है.

TVS Orbiter: दमदार बैटरी और रेंज

TVS Orbiter में दी गई है 3.1 kWh की लिथियम-आयन बैटरी जो एक बार चार्ज करने पर 158 किलोमीटर तक चल सकती है. यह रेंज IDC टेस्टिंग के अनुसार है, जो इसे शहरी यात्राओं के लिए आदर्श बनाती है. इसके अलावा, स्कूटर में Eco और Power मोड्स दिए गए हैं, जिनमें दोनों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा है.

TVS Orbiter: सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स

Orbiter में 14-इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है जो बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देता है. 845 mm लंबी सीट और 290 mm का फ्लैट फुटबोर्ड इसे आरामदायक और उपयोगी बनाते हैं. इसके अलावा, 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दो हेलमेट रखने के लिए पर्याप्त है.

स्मार्ट कनेक्टिविटी और सुरक्षा

TVS की मोबाइल ऐप के जरिए यूजर बैटरी स्टेटस, ओडोमीटर रीडिंग और स्कूटर की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. इसमें क्रैश अलर्ट, एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग जैसे सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं. साथ ही, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल डिस्प्ले और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स इसे स्मार्ट बनाते हैं.

प्रीमियम टच: क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट

TVS Orbiter में क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगे स्कूटर्स में ही देखने को मिलते हैं. 169 mm ग्राउंड क्लियरेंस, LED हेडलाइट्स, USB चार्जिंग पोर्ट और एर्गोनॉमिक हैंडलबार डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

रंगों की रेंज

Orbiter को छह आकर्षक रंगों में पेश किया गया है: Neon Sunburst, Stratos Blue, Lunar Grey, Stellar Silver, Cosmic Titanium और Martian Copper.

मुकाबला और बाजार में स्थिति क्या है?

यह स्कूटर Ola S1X, Vida VX2 और Bajaj Chetak के बेस वेरिएंट्स को सीधी टक्कर देता है. इसकी कीमत और फीचर्स इसे एक व्यापक उपभोक्ता वर्ग के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

Ather Rizta ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचाया धमाल, बड़े स्कूटर का बड़ा वादा

BaaS क्या है और Ola, MG, Tata इससे कैसे ला रहे हैं EV इंडस्ट्री में बूम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >