भारतीय ऑटो बाजार में 125cc स्कूटरों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. युवा अब सिर्फ आने-जाने के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल और पावर के लिए भी स्कूटर खरीदना पसंद कर रहे हैं. इस सेगमेंट में TVS Ntorq 125 सालों से युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन अब Hero Xoom 125 इसे सीधी टक्कर देने मैदान में आ चुका है. दोनों की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में सिर्फ 456 रुपये का अंतर है. अगर आप भी इन दोनों में से कोई एक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पावर, इंजन और फीचर्स के मामले में दोनों का मुकाबला देखना बहुत जरूरी है.
TVS Ntorq 125 vs Hero Xoom 125: लुक्स और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो दोनों ही स्कूटर काफी स्पोर्टी और एग्रेसिव दिखते हैं. TVS Ntorq का लुक जेट फाइटर प्लेन से इंसपायर्ड है, जिसमें कट्स और स्पोर्टी ग्राफिक्स मिलते हैं. वहीं Hero Xoom 125 में बड़े 14-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर अलग और मजबूत मौजूदगी देते हैं. जूम 125 में सिक्वेंशियल LED टर्न इंडिकेटर्स और शार्प LED हेडलैंप भी मिलते हैं, जो इसे देखने में काफी मॉडर्न बनाते हैं.
TVS Ntorq 125 vs Hero Xoom 125: इंजन और पावर
इंजन के मामले में TVS Ntorq 125 में 124.8cc का 3-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 9.5 PS तक की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरी तरफ Hero Xoom 125 में 124.6cc का 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो लगभग 9.8 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है. Ntorq का पिकअप और एक्सीलरेशन शुरुआती स्पीड में काफी तेज महसूस होता है, जबकि Xoom 125 में बड़े व्हील्स के कारण राइड क्वालिटी और बैलेंस काफी स्टेबल रहता है.
ये भी पढ़ें: एक में 165 KM रेंज, तो दूसरे में 52 लीटर बूट स्पेस... ये हैं 2 न्यू लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर, मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे
TVS Ntorq 125 vs Hero Xoom 125: स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी
फीचर्स के मामले में TVS Ntorq 125 काफी आगे माना जाता है. इसमें फुल्ली डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉलिंग अलर्ट्स और वॉयस असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. दूसरी तरफ Hero Xoom 125 भी पीछे नहीं है. इसमें डिजिटल कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और हीरो की खास i3S टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में मदद करती है.
TVS Ntorq 125 vs Hero Xoom 125: कीमत
TVS Ntorq 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,850 रुपये है.
Hero Xoom 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,394 रुपये है.
ये भी पढ़ें: ₹10 हजार डाउन पेमेंट पर घर लाएं Suzuki Access 125, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
किसे खरीदना ज्यादा फायदेमंद
अगर आपकी प्राथमिकता तेज पिकअप, युवाओं वाला स्पोर्टी लुक और बहुत सारे हाई-टेक फीचर्स हैं, तो TVS Ntorq 125 आज भी एक शानदार ऑप्शन है. लेकिन अगर आप बड़ी व्हील्स के साथ बेहतर राइड कम्फर्ट, नया स्टाइल और बेहतरीन माइलेज balance चाहते हैं, तो Hero Xoom 125 आपके लिए सही पसंद साबित हो सकता है. बजट और अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी भी स्कूटर को चुनना एक सही फैसला रहेगा.
