मई 2026 में TVS Motor ने मचाया धमाल, एक महीने में बेच डालीं 5.66 लाख से ज्यादा गाड़ियां

TVS Motor ने मई 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने कुल 5,66,585 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा है. बाइक, स्कूटर, इलेक्ट्रिक वाहन और थ्री-व्हीलर सभी सेगमेंट में शानदार ग्रोथ देखने को मिली.

मई 2026 TVS Motor कंपनी के लिए बेहद शानदार रहा. कंपनी ने इस महीने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है. मई 2026 में TVS ने कुल 5,66,585 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल मई 2025 के मुकाबले 31% ज्यादा है. पिछले साल कंपनी ने इसी महीने 4,31,275 यूनिट्स की बिक्री की थी. कंपनी की यह अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री है. शानदार प्रदर्शन से साफ है कि घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट्स में टीवीएस की मोटरसाइकिल, स्कूटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और थ्री-व्हीलर की मांग लगातार बढ़ रही है.

टू-व्हीलर की बिक्री में जोरदार बढ़त

टीवीएस की कुल बिक्री में सबसे बड़ा हिस्सा टू-व्हीलर का रहा. कंपनी ने मई 2026 में 5,43,111 टू-व्हीलर गाड़ियां बेचीं. पिछले साल यह आंकड़ा 4,16,166 यूनिट्स था. टू-व्हीलर में TVS मोटरसाइकिल की बिक्री काफी बढ़ी है. मई 2026 में कंपनी ने 2,73,802 बाइक बेचीं, जबकि मई 2025 में यह संख्या 2,11,505 थी. टीवीएस की पॉपुलर बाइक्स की वजह से कंपनी को बड़ा फायदा मिला है. वहीं, स्कूटर सेगमेंट में भी कंपनी ने अच्छा परफॉर्म किया. मई 2026 में टीवीएस ने 2,20,740 स्कूटर बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,66,749 स्कूटरों की बिक्री हुई थी. बढ़ती डिमांड के कारण टीवीएस की पकड़ स्कूटर बाजार में और मजबूत हुई है.

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बड़ा उछाल

टीवीएस के इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है. कंपनी ने मई 2026 में 43,632 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बेचे. यह पिछले साल मई 2025 में बिके 27,976 यूनिट्स के मुकाबले 56% ज्यादा है. टीवीएस आईक्यूब और कंपनी के दूसरे इलेक्ट्रिक मॉडल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. यही वजह है कि टीवीएस भारत की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में तेजी से अपनी जगह बना रही है.

विदेशों में भी बढ़ी टीवीएस की मांग

टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट बिजनेस में भी ग्रोथ देखने को मिला है. मई 2026 में कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 1,75,991 यूनिट्स पहुंच गई. पिछले साल यह आंकड़ा 1,18,437 यूनिट्स था. सिर्फ टू-व्हीलर एक्सपोर्ट की बात करें, तो कंपनी ने 1,58,546 यूनिट्स विदेशों में भेजीं. इससे साफ है कि दुनियाभर में टीवीएस व्हीकल्स की डिमांड बढ़ रही है.

थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी शानदार प्रदर्शन

टीवीएस के थ्री-व्हीलर कारोबार में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली. मई 2026 में कंपनी ने 23,474 थ्री-व्हीलर बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने 15,109 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

यह भी पढ़ें: मई 2026 में Royal Enfield की शानदार परफॉर्मेंस, बिक्री 1 लाख यूनिट्स के पार, 15% की बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >