Apache 180 और Neo NX सहित कई नये मॉडल TVS ने अफ्रीकी देश घाना में उतारे

टीवीएस मोटर कंपनी में उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय व्यापार) राहुल नायक ने कहा, अफ्रीका के बाजार की मांगों को ध्यान में रखते हुए हमारे इन उत्पादों को विशेष तौर पर तैयार किया गया है, ये उत्पाद अच्छी गुणवत्ता वाले और भरोसेमंद हैं.

TVS Motor News: टीवीएस मोटर कंपनी ने अफ्रीकी देश घाना में सात नये उत्पाद उतारे हैं. कंपनी ने वहां अपाचे 180 और नियो एनएक्स समेत कई नये मॉडल पेश किये हैं. टीवीएस मोटर कंपनी में उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय व्यापार) राहुल नायक ने कहा, अफ्रीका के बाजार की मांगों को ध्यान में रखते हुए हमारे इन उत्पादों को विशेष तौर पर तैयार किया गया है, ये उत्पाद अच्छी गुणवत्ता वाले और भरोसेमंद हैं.

उन्होंने बताया कि इन उत्पादों में बेबेक, मोटरसाइकिल और तिपहिया वाहन शामिल हैं, जो घाना में ग्राहकों की दैनिक और अंतिम छोर तक संपर्क जैसी जरूरतों पर खरा उतरेंगे. टीवीएस मोटर दुनिया की शीर्ष पांच दो पहिया वाहन कंपनियों में शामिल हैं और इसकी 80 से अधिक देशों में मौजूदगी है.

Also Read: TVS Ronin: स्क्रैम्बलर लुक में आयी टीवीएस की नयी बाइक, Royal Enfield Bullet जैसों को देगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >